उन्नाव। राजनीति के अखाड़े में नैतिकता की दुहाई देने वाले नेताजी जब खुद ‘लंगोट ढीले’ कर बैठें, तो समझ लीजिए कि जमाना उल्टा चल पड़ा है। उन्नाव के सलेमपुर से एक ऐसी ‘गरमा-गरम’ खबर आ रही है, जिसने पूरे जिले के सोशल मीडिया ग्रुप्स में आग लगा दी है। उन्होंने विकास की बातें करने वाले एक न्यूज़ ग्रुप को अपनी सलेमपुर के ‘रंगीले’ प्रधान प्रतिनिधि का कारनामा, न्यूज़ ग्रुप में डाल दिया अश्लील वीडियो का अड्डा बना लिया।
न्यूज़ ग्रुप में ‘गंदी बात’: खबर की जगह परोसा अश्लील वीडियो
हुआ यूँ कि लोग ग्रुप में देश-दुनिया और गांव की समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे। तभी अचानक प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता के नंबर से एक ऐसा अश्लील वीडियो लिंक आया कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं। जिस ग्रुप में पत्रकार, अफसर और शरीफ लोग जुड़े थे, वहां नेताजी ने ‘पॉर्न’ का तड़का लगा दिया। फिर क्या था, ग्रुप में ‘हड़कंप’ मच गया और नेताजी की थू-थू होने लगी।

“लंगोट ढीला और नियत खराब”
समूह लोग अब चटकारे लेकर कह रहे हैं कि “प्रधान जी का लंगोट वाकई ढीला है!” लोग कह रहे हैं कि इतनी उम्र और समझदारी के बाद भी नेताजी अपनी ‘थड़क’ पर काबू नहीं रख पाए। सोशल मीडिया पर अब यह सवाल वायरल हो रहा है कि जो नेता सार्वजनिक तौर पर इतनी अश्लीलता फैला सकता है, उसके मिजाज कितने ‘रंगीन’ होंगे? लोग पूछ रहे हैं कि क्या इसी ‘अश्लील क्रांति’ के दम पर गांव का विकास होगा?
क्या नपेगा ‘प्रधान जी’ का मीटर?
अब गेंद पुलिस और प्रशासन के पाले में है। IT एक्ट के तहत अश्लीलता फैलाना जेल की हवा खिला सकता है। उन्नाव के लोग अब टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि क्या पुलिस इन ‘रंगीन मिजाज’ नेताजी को हवालात की सैर कराएगी या फिर रसूख के दम पर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। जैसा कि जानने में आया है कि प्रधान प्रतिनिधि सदर विधायक से काफी अच्छे संपर्क भी है तो हो सकता है कार्यवाई भी न हो।।
इलाके में एक ही चर्चा आम है— “नेताजी, गांव का मान बढ़ाइए, अश्लीलता नहीं!”

