मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ इस बहुराज्यीय नवाचार प्रतियोगिता को मिल रहे बढ़ते प्रतिसाद को देखते हुए आवेदन की समय सीमा ३० अक्टूबर २०२६ तक बढ़ा दी गई है। इस प्रतियोगिता के लिए अब तक महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ तथा दादरा और नगर हवेली एवं दमण और दीव केंद्रशासित प्रदेश से कुल २९ हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं। कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने विद्यार्थियों, उद्यमियों, नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के माध्यम से महाराष्ट्र में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया २१ सितंबर से शुरू हुई थी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि १७ अक्टूबर निर्धारित की गई थी। हालांकि, प्रतियोगिता को मिल रहे उत्साहपूर्ण प्रतिसाद को देखते हुए यह समयसीमा अब ३० अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण और पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित रहने का निमंत्रण स्वीकार किया है।
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के लिए आवेदन की समय सीमा ३० अक्टूबर तक : मंगल प्रभात लोढ़ा

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
