सुलतानपुर: ग्रामीण व अर्बन क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ने की दिशा में सुलतानपुर के Shri Vishwanath Group ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कलान स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के जरिए दर्जनों विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों में करियर की शुरुआत करने का मौका मिला है।
तेलंगाना की ‘Geekay Wires Ltd’ ने दिए रोजगार के अवसर
मेडक जिला, तेलंगाना से आई बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘Geekay Wires Ltd. (Kandoi Group)‘ ने संस्थान के विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी पाठ्यक्रमों (बीएससी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और बीटेक) के पासआउट छात्रों का साक्षात्कार लिया। जॉब ड्राइव में 156 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने छात्रों के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल की सराहना की।
उद्योगों की मांग के अनुसार कौशल विकास पर जोर
प्लेसमेंट के दौरान संस्थान के प्रबंध निदेशक ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के दौर में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल ही सफलता की असली कुंजी है। संस्थान लगातार उद्योगों की बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण को अपडेट कर रहा है, ताकि युवाओं को पढ़ाई पूरी करते ही बेहतर अवसर मिल सकें।
संस्थान परिवार ने दी बधाई
चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान के प्रशासनिक अधिकारियों और आचार्यों ने खुशी जताई। प्लेसमेंट कार्यक्रम को सफल बनाने में अयोध्या मंडल के प्लेसमेंट प्रभारी श्री एच० एन० शुक्ला, डॉ० अतुल कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ० मनोज कुमार सिंह की अहम भूमिका रही।
आगामी राजनीतिक घटनाक्रम पर और गहराई से जाने के लिए – यहाँ क्लिक करें


