By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: UNS मेडिकल कॉलेज बना पूर्वांचल का पहला मेडिकल कॉलेज, जहाँ छात्रों के लिए मोबाइल आधारित फेस बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली सफलतापूर्वक लागू की गई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > UNS मेडिकल कॉलेज बना पूर्वांचल का पहला मेडिकल कॉलेज, जहाँ छात्रों के लिए मोबाइल आधारित फेस बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली सफलतापूर्वक लागू की गई
उत्तर प्रदेशराज्य

UNS मेडिकल कॉलेज बना पूर्वांचल का पहला मेडिकल कॉलेज, जहाँ छात्रों के लिए मोबाइल आधारित फेस बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली सफलतापूर्वक लागू की गई

Omkar Tripathi
Last updated: July 18, 2025 8:36 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

जौनपुर | डिजिटल इंडिया और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए, उमा नाथ सिंह स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब कॉलेज में MBBS छात्रों की उपस्थिति के लिए मोबाइल आधारित फेस रिकग्निशन (Face RD) प्रणाली को पूरी तरह लागू कर दिया गया है।

इस उन्नत प्रणाली के साथ UNS-ASMC न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूर्वांचल का पहला मेडिकल कॉलेज बन गया है. जहाँ छात्रों की उपस्थिति को मोबाइल पर फेस बायोमेट्रिक के ज़रिए दर्ज किया जा रहा है।

*क्या है Face RD Mobile Attendance System?*

यह प्रणाली NMC द्वारा मान्यता प्राप्त AEBAS (Automate…सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुशासन में वृद्धि।

*फैकल्टी और स्टाफ के लिए पहले से लागू*

इससे पहले यह प्रणाली कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों, रेज़िडेंट डॉक्टरों और स्टाफ के लिए सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी थी। छात्रों के लिए इसके विस्तार से पूरे महाविद्यालय परिसर को एक डिजिटली ट्रैक्ड ज़ोन के रूप में विकसित किया गया है।

*तकनीकी नेतृत्व एवं निगरानी*

इस परियोजना का संचालन और निगरानी *बायोमेट्रिक नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श यादव के नेतृत्व* में की गई है, जिन्होंने फेस आर.डी. तकनीक को मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक वातावरण से जोड़कर इसे रोज़मर्रा के उपयोग में लाने योग्य बनाया।

*प्राचार्या डॉ. रुचिरा सेठी का वक्तव्यः*

“यह प्रणाली केवल उपस्थिति लेने का साधन नहीं, बल्कि छात्रों की शैक्षणिक प्रतिबद्धता को बढ़ाने का एक कारगर माध्यम है। हम अनुशासन, पारदर्शिता और सटीक रिकॉर्ड-कीपिंग के इस नए युग में प्रवेश कर चुके हैं। इससे छात्रों की शैक्षणिक प्रगति में भी स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।”

*भविष्य की योजनाः*

कॉलेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि निकट भविष्य में इस उपस्थिति प्रणाली कोः

प्रैक्टिकल लैब्स

वार्ड और हॉस्पिटल ड्यूटी

क्लिनिकल पोस्टिंग

तथा इंटर्नशिप मॉनिटरिंग से भी जोड़ने की योजना है, जिससे प्रत्येक छात्र की समग्र उपस्थिति और गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।

एमवीवीएस छात्र मोवाइल आधारित फेस रिकग्निशन ऐप से उपस्थिति दर्ज करते हुए। उमा नाथ सिंह स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में तकनीक आधारित उपस्थिति प्रणाली का सफल संचालन।

यह पहल न केवल UNS मेडिकल कॉलेज को तकनीकी दृष्टि से अग्रणी बनाती है, बल्कि NMC के मापदंडों के अनुरूप संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

बालयोगी के दीपोत्सव में स्वर्गीय आनंद – राम नाईक
महिला सशक्तिकरण की दिशा में समर्पित काम कर रही दीपा गोयंका
जौनपुर : सूर्य नारायण सिंह मुन्ना बने काशी प्रांत उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
कारागार महानिदेशक ने किया रामपुर जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
सम्राट इंफार्मेशन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुंबई से फरार एक शातिर अपराधी को जौनपुर से यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया , सुबह से ED की छापेमारी चल रही थी, 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up