डॉ मंगलेश्वर त्रिपाठी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय शातिर बदमाशों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। इसी क्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी द्वारा एक ताजा प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसमें परिक्षेत्र में सक्रिय 54 कुख्यात अपराधियों की सूची सार्वजनिक की गई है। इन सभी बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, और इनकी सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। यूपी पुलिस द्वारा जारी इनामी बदमाशों की सूची में विकास कुमार – गाजीपुर, मनीष सिंह – वाराणसी, सतीश कुमार – गोरखपुर, रिंकू यादव – आजमगढ़, सुधीर कुमार – मऊ, मोहम्मद ज़ैद – प्रयागराज, पंकज पाल – प्रतापगढ़, आकाश सिंह – सुल्तानपुर, धीरज यादव – जौनपुर, वसीम अहमद – बरेली, सोनू उर्फ सोहैल – मेरठ, राहुल त्यागी – गाजियाबाद, कपिल देव – मुजफ्फरनगर, रोहित चौधरी – बुलंदशहर, विजय कुमार – अलीगढ़, दानिश खान – मुरादाबाद, संदीप शर्मा – आगरा, मनोज गुर्जर – मथुरा, प्रदीप बघेल – फिरोजाबाद, अमरजीत सिंह – कानपुर नगर, सुनील कश्यप – कानपुर देहात, रितेश मिश्रा – लखनऊ, फैसल सिद्दीकी – सीतापुर, दीपक वर्मा – लखीमपुर खीरी, राजमणि यादव – अयोध्या , विपिन सिंह – गोंडा, मुस्तफा रजा – बहराइच, सलमान – संभल , अरविंद सिंह – बलिया, जफर इकबाल – रामपुर, अमित भड़ाना – शामली, कुलदीप सिंह – हापुड़, जग्गू यादव – मिर्जापुर, विनीत बाल्यान – बागपत, शहजाद – सहारनपुर, ओमेंद्र पाल – शाहजहांपुर, रामसेवक – पीलीभीत, मुकीम – बिजनौर, गुड्डू मुस्लिम – अमरोहा, अंकित तोमर – एटा, पुष्पेंद्र – कासगंज, सरफराज – हाथरस, जितेंद्र उर्फ जीतू – इटावा, नवल किशोर – मैनपुरी, शिव कुमार – औरैया, बलराम यादव – देवरिया, सुभास – कुशीनगर, जाकिर – बस्ती, धर्मराज – अंबेडकरनगर, लकी – रायबरेली, शफीक – फतेहपुर, मुन्ना – हमीरपुर, वीरेंद्र – महोबा, छोटे लाल – बांदा का समावेश किया गया है। यूपी पुलिस द्वारा सूची जाहिर करने के बाद से सूचीबद्ध बदमाशों में एनकाउंटर होने का डर साफ दिखाई देने लगा है।

