By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गरीबों के प्रति समर्पित रही है सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > गरीबों के प्रति समर्पित रही है सरकार
उत्तर प्रदेशराज्य

गरीबों के प्रति समर्पित रही है सरकार

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 27, 2025 4:11 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

जौनपुर। प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के उत्कृष्ट आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित तीन दिवसीय विकास उत्सव/मेले के दूसरे दिन भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री कारागार विभाग, उ0प्र0 दारा सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रेक्षागृह परिसर में विभिन्न विभागों सूचना, कृषि, उद्योग, जल जीवन मिशन, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, खादी ग्रामोद्योग, पुलिस (मिशन शक्ति), एनआरएलएम, चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बेसिक शिक्षा, बैंक और विद्युत सहित अन्य विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टालों का मंत्री , जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण द्वारा अवलोकन किया गया। सूचना विभाग के स्टॉल के अवलोकन के दौरान शासन के 08 साल की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का अवलोकन मंत्री द्वारा किया गया। इस उत्सव में अधिक संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ व मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने मंत्री और सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ’’प्रिशू’’ , अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती मनोरमा मौर्या को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।
लोक गायक रविन्द्र सिंह ज्योति के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। सूचना एवं संस्कृति विभाग से पंजीकृत कलाकार सोनम सरोज, विपुल चौबे, राहुल पाठक, विवेक मिश्रा वरदान सहित अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसके माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। कलाकारों को मंत्री के द्वारा अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाकुंभ 2025 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों पर जिलाधिकारी द्वारा आधारित लघु फिल्म का एलईडी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व जन सामान्य ने आत्मसात किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेहतरीन 8 साल पूर्ण हो गया है जिसमें सभी विभागों में उत्कष्ट कार्य हुए है। मोदी जब से प्रधानमंत्री बने है देश में चतुर्मुखी विकास हो रहा है। इस जनपद से मेरा पुराना लगाव रहा है। जौनपुर बहुत ही ऐतिहासिक धरती है। इस देश को आजाद कराने में यहा के स्वतंत्रता सेनानियो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सरकार गरीबों के प्रति समर्पित रही है। गरीबों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, रु0 पाच लाख तक का मुफ्त चिकित्सा इलाज मिल रहा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनपद की मड़ियाहॅू तहसील की एक ही परिवार की तीन बेटियों का पुलिस भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है, आज बेटिया भी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ 2025 में 90 हजार से अधिक कैदियों को संगम के पवित्र जल से स्नान कराया गया और जनपद में निर्माणाधीन जेल का तीव्र गति से निर्माण कार्य चल रहा है जो कि 2026 तक पूर्ण हो जायेगा।
सदस्य विधान परिषद ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश तथा जनपद का परिदृश्य बदला है। पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ बिना जात-पात व भेदभाव के उपलब्ध कराया जा रहा हैं। सभी लोगो को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही है यही शासन प्रशासन की उपलब्धि है। कनेक्टिवटी के माध्यम से प्रत्येक दिशा और क्षेत्र में कार्य किया गया है। आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित अनेकों कार्यक्रमों को पारदर्शिता से लागू किया गया है। दिव्य भव्य महाकुंभ के दौरान जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को प्रथम मानकर कार्य करेंगे तो प्रदेश और देश का नाम बढ़ेगा।
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि सभी विभाग योजनाओं को यथार्थ के धरातल पर लायें। उन्होंने मा0 मंत्री जी को अवगत कराया कि जनपद में समस्त विभागों द्वारा अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे है। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों द्वारा निपुण कार्य की भी सराहना किया। माननीय मंत्री जी द्वारा छात्रों में टेबलेट वितरण किया गया। बेसिक शिक्षा के अध्यापकों, उत्कृष्ट किसानों को, समूहों की दीदियों को, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित आमजनमानस उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भाजपा के नेताओं का इंतजार जल्दी होगा खत्म
जौनपुर के श्रीनारायण तिवारी ‘धर्म शिरोमणि सम्मान’ से नवाजा गया
जौनपुर अनियंत्रित स्कॉर्पियो खंभे से लड़ी बाल बाल बचे लोग
प्राचीन शिवमंदिर में, स्वच्छ, समृद्ध, एंव स्वास्थ्य भारत के लिए कार्य करहे फाऊंडेशन के लोगों द्वारा किया गया श्रमदान।
शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे 2500 वरिष्ठ नागरिकों को कराएंगे काशी विश्वनाथ दर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अधिवक्ता को मारने की हुई कोशिश, बदमाशों के विरोध में मड़ियाहूं में हुआ प्रदर्शन
Next Article मौलाना महफूजुल हसन खां ने अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में ही अदा करने कि ,की अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up