By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: निर्मला त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल का उपहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > निर्मला त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल का उपहार
उत्तर प्रदेशराज्य

निर्मला त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल का उपहार

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 6, 2025 3:42 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित सियराबासी गांव निवासी व तिब्बती विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रोफेसर डॉ बाबूराम त्रिपाठी की समाजसेविका पत्नी निर्मला देवी की दसवीं पूण्य तिथि बुधवार को गांव में नारी सम्मान समारोह आयोजित कर मनायी गयी। वक्ताओं ने परिवार,समाज और देश के विकास में नारियों के अमूल्य योगदानों पर अपना विचार प्रकट किया। इस दौरान सौ से अधिक जरूरतमंदो को उपहार स्वरूप कंबल भी दिया गया।
बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति यत्र नारी पूज्यंते रमंते तत्र देवता आधारित है। हम मां,बहन,बेटी आदि स्वरूपों में उनका आदि काल से सम्मान करते रहे हैं। पूर्व प्रधानाचार्य रमेश तिवारी ने कहा कि स्व निर्मला देवी एक आदर्श गृहणी के साथ साथ जीवन पर्यन्त गरीबों, असहायों और निर्बलों की सहायता में समर्पित रहीं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दूबे ने कहा कि उनकी प्रेरणा को आचरण में समाहित कर समाज के हर सक्षम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वे कमजोर तबके के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करें।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनवरत प्रयास कर रही है। हम सभी को सिर्फ महिलाओं को जागरूक कर देना है। इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी, भागवत तिवारी, अमरनाथ तिवारी, शरद मिश्रा,जग्गू सिंह,सनी तिवारी आदि मौजूद रहे।आगतो का स्वागत बिपिन तिवारी व आभार डॉक्टर अनुराग त्रिपाठी ने ब्यक्त किया। संचालन डॉ विजय शंकर त्रिपाठी ने किया।

You Might Also Like

प्रभु श्रीराम और सनातनियों से टकराने वालों को खोनी पड़ी सत्ता – भवानजी
कृपाशंकर ने शिष्य और गुरु की परंपरा में मनाया दशहरा
Bengal Election: “4 मई के बाद चुन-चुन कर होगा हिसाब”, कूचबिहार में PM मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला; संदेशखाली और घुसपैठ को बनाया मुद्दा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कृपाशंकर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मध्य रेलवे का एस्केलेटर रखरखाव पश्चिम रेलवे की तुलना में अधिक महंगा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शायराना एक कारवाँ साहित्यिक पटल पर हुआ अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
Next Article प्रयासों और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है – लल्लन तिवारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up