By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बड़े-बड़े राजनीतिक सुरमा शामिल थे अध्यक्ष पद की दौड़ में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बड़े-बड़े राजनीतिक सुरमा शामिल थे अध्यक्ष पद की दौड़ में
उत्तर प्रदेशराज्य

बड़े-बड़े राजनीतिक सुरमा शामिल थे अध्यक्ष पद की दौड़ में

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 17, 2025 2:49 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

सपा के पीडीए का काट बनेगा जौनपुर का ओबीसी चेहरा

मंडल अध्यक्ष से शुरू की राजनीतिक, जिलाध्यक्ष के रूप में मिला ईनाम

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मछलीशहर के नए जिला अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह के नाम घोषणा करके संगठन और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि भाजपा में संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठावान के रूप में कार्य करने वाले को सम्मान एक दिन जरूर मिलेगा।
कभी जलालपुर ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष रहे अजय सिंह के नाम की रविवार को जब घोषणा हुई तो जिले के बड़े दिग्गज नेता भी अचरज में पड़ गए।

वजह यह की अध्यक्ष पद के इस दौड़ में बड़े-बड़े राजनीतिक सुरमा शामिल थे। कुछ लखनऊ, दिल्ली तक की दौड़ भी लगा चुके थे लेकिन पार्टी हाई कमान ने उस व्यक्ति को सम्मान दिया जो जमीनी स्तर पर जुड़ा था।

जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुड़ीपुर निवासी अजय सिंह टीडी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। भाजपा जौनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे सुशील उपाध्याय की टीम में जिला महामंत्री थे। मछलीशहर के रूप में नवगठित जिला में जिलाध्यक्ष रामविलास पाल के साथ भी जिला महामंत्री के रूप में संगठन में काम कर चुके हैं।

हालांकि जौनपुर में पार्टी अभी भी जिलाध्यक्ष के चयन पर विचार-विमर्श कर रही है। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के जातीय समीकरण को देखते हुए अब जौनपुर सीट पर पिछड़ा वर्ग से ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना प्रबल हो गई है।

राजनीति के जानकार बताते हैं कि सपा के पीडीए का काट खोजने के लिए बीजेपी भी अब पिछड़े वर्ग से जमीनी कार्यकर्ता को नए जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौपेंगी।

क्योंकि जब मछली शहर में राजपूत बिरादरी का जिलाध्यक्ष बना तो जौनपुर में ओबीसी चेहरा मजबूती से काम करेगा।

फिलहाल मछलीशहर में नए जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ रही है। जलालपुर उनके पैतृक गांव कुकुड़ीपुर से लेकर पूरे जिले भर में जोरदार स्वागत हुआ।

You Might Also Like

जौनपुर में अजीमुशान मजलिस अशरे अरबईन मुफ्ती हाउस का 113वां दौर 6 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा
हार्ट अटैक से हुई प्रधानाध्यापक की हुई मौत
BEO ने अमान्य विद्यालयो पर पहुंचकर जड़ा ताला– 
अमरनाथ यात्रा: सातवें दिन 16,720 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्री शनि धाम पंचदेव इच्छापूर्ति मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वसई तालुका में दुबे परिवार द्वारा खेली गई पारंपरिक होली
Next Article व्यापार मण्डल ने मनाया होली मिलन समारोह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up