By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भगवान महावीर के जन्म कल्याणक उपलक्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > भगवान महावीर के जन्म कल्याणक उपलक्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
महाराष्ट्रराज्य

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक उपलक्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Digital Desk - Lucknow
Last updated: April 3, 2025 12:06 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

मुंबई। लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में शारदा मंदिर हाई स्कूल, गामदेवी, मुंबई में भक्ति संगीत संध्या एवं अष्ट मंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में लोढ़ा परिवार के द्वारा एक समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. मंजू-मंगलप्रभात लोढ़ा (अध्यक्ष – लोढ़ा फाउंडेशन, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी जैन साहित्य संगम, जीवो दक्षिण मुंबई , महावीर स्वामी जैन देरासर मंडल की अध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष, ‘परमवीर चक्र अवार्ड डायरी’ की लेखिका एवं प्रतिष्ठित समाजसेविका) एवं हुलाशीबेन वाणीगोता की अगुवाई में भक्ति गीतों, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अष्ट मंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत संध्या की शुरुआत “वीर जुले त्रिशला जुलावे… धीरे-धीरे मीठा-मीठा गीत सुनावे…” जैसे मधुर भजनों से हुई, जिसने सभी उपस्थितों के मन में आध्यात्मिक उर्जा का संचार किया। संगीतकार आशीष जैन एवं नरेन्द्र वाणीगोता ने भक्ति गीतों की गंगा बहाई, और अष्ट मंगल प्रतियोगिता में विभिन्न महिला मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 1 फीट आकार के अष्ट मंगल निर्माण में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूज्य गुरु भगवंत जिनरत्नविजय ने महावीर जन्मकल्याणक के महात्म्य पर प्रकाश डाला। डॉ. मंजू-मंगलप्रभात लोढ़ा ने विश्व नवकार दिवस (9 अप्रैल) के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाने का आह्वान किया और सभी श्रद्धालुओं के लिए चोविहार की व्यवस्था रखी गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात जी लोढ़ा भी उपस्थित थे ।उल्लेखनीय बात यह भी है कि डॉ. मंजू-मंगलप्रभात लोढ़ा एवं हुलाशीबेन वाणीगोता पिछले 15 वर्षों से अनवरत इस भक्ति संध्या का आयोजन करती आ रही हैं, जिसने समाज एवं संस्कृति को सशक्त करने का महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचता है। कार्यक्रम में लगभग 28 मंडलों ने भाग लिया, 500 से अधिक महिलाओं की उपस्थित रही।

You Might Also Like

2027 का जनादेश निर्धारित करेगा 2026 का चुनाव
नवनियुक्त कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष का हुआ स्वागत
जौनपुर बिजली के करेंट से युवक की मौत 
सीडीओ ने दिया आदेश दिव्यांगजनों का चिन्हांकन 31 अगस्त तक किया जाय सम्पन्न
सिलवासा में ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” कलश यात्रा के साथ प्रारंभ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान
Next Article लोगों के दिलों को जोड़ती है सेवई की मिठास– अवनीश तीर्थराज सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up