सुलतानपुर | मोस्ट कल्याण संस्था के जिला संयोजक राकेश कुमार निषाद के नेतृत्व में मोस्ट वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन मोस्ट संयोजक ने ज्ञापन में लिखा कि क्रांतिकारी सामाजिक कार्यकर्ता स्व. सुनील यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने जनमानस को स्तब्ध कर दिया है। इस दुःखद घटना के पश्चात पूरे जिले में शोक और रोष व्याप्त है। उक्त प्रकरण से जुड़ी जांच प्रक्रिया को भटकाने एवं सत्य को दबाने की दुर्भावनापूर्ण मंशा से चांदा थाने में तैनात उप निरीक्षक अवधेश सिंह यादव द्वारा जिले के 21 वरिष्ठ समाजसेवियों के विरुद्ध झूठी एवं निराधार एफआईआर दर्ज कराई गई है। जो निंदनीय है।
मोस्ट कल्याण संस्थान ने मांग की है कि उक्त झूठी एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए और इस षड्यंत्र में शामिल दोषियों की निष्पक्ष जांच कर उनके विरुद्ध कठोर व विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र निषाद, मोस्ट आईटी उमेश निषाद, कैप्टन मोस्ट रक्षक दल रोहित निषाद, दीपक निषाद, मद्दन, मोहर्रम अली, विनोद, इरशाद अली आदि शामिल रहे।

