जौनपुर। थाना सुरेरी पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए एक जानलेवा हमले के चार वांछित अभियुक्तों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के छेरहट्टी पुलिया मंदिर के पास की गई। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
घटना का विवरण
घटना 12 जून 2025 की है। भानपुर गांव निवासी नंदलाल गौतम ने पुलिस को बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र संदीप गौतम गांव में आयी एक बारात देखकर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार अभियुक्तों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस संबंध में थाना सुरेरी पर मुकदमा अपराध संख्या 74/25 धारा 109(1), 191(1), 191(2), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)5 SC/ST एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
मुखबिर की सूचना पर थाना सुरेरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चार अभियुक्तों को शुक्रवार सुबह 6:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
राज शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, निवासी भानपुर
सुंदरम शर्मा पुत्र महानंद शर्मा, निवासी भानपुर
संदीप सरोज पुत्र रामजीत सरोज उर्फ दंदन सरोज, निवासी भानपुर
करन सरोज उर्फ लालू पुत्र रामसिरोमणी सरोज, निवासी भानपुर

