By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अधिकारी ‘धन्यवाद’ कहकर भागे, उठे सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अधिकारी ‘धन्यवाद’ कहकर भागे, उठे सवाल
उत्तर प्रदेशराज्य

वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अधिकारी ‘धन्यवाद’ कहकर भागे, उठे सवाल

Omkar Tripathi
Last updated: July 24, 2025 10:40 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

एटा, उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालय स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी मेडिकल कॉलेज एटा में बुधवार को शासन द्वारा नामित निरीक्षण टीम पहुंची। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर मेरठ से डॉ. ज्ञानेश टोन और ग्रेटर नोएडा से डॉ. सौरभ कॉलेज की व्यवस्थाओं की जांच के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान टीम ने ओपीडी, इमरजेंसी, लैब सहित विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया और मरीजों से इलाज संबंधी जानकारी भी ली।

निरीक्षण के समय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस सुरेश चंद्रा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। टीम ने सभी विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और कुछ कमियों को जल्द सुधारने के निर्देश भी दिए। समग्र व्यवस्था को लेकर टीम ने संतोष व्यक्त किया।

हालांकि, सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब मीडिया ने निरीक्षण के बाद मेरठ से आए डॉ. ज्ञानेश टोन से व्यवस्थाओं पर प्रतिक्रिया मांगी। सवाल सुनते ही उन्होंने सिर्फ “धन्यवाद” कहकर संवाददाताओं से दूरी बना ली और तुरंत वहां से चले गए। उनका इस तरह सवालों से बचना और जवाब न देना जांच की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जनता और मीडिया की नजर में यह व्यवहार जांच प्रक्रिया की गंभीरता और निष्पक्षता पर संदेह पैदा करता है। जब एक जांच अधिकारी जवाब देने से कतराए, तो यह संकेत देता है कि या तो कुछ छिपाया जा रहा है या फिर निरीक्षण केवल औपचारिकता बनकर रह गया है।

- Advertisement -

इस घटनाक्रम ने न केवल कॉलेज की व्यवस्थाओं बल्कि शासन द्वारा की जा रही निरीक्षण प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

आपको बताते चलें कि एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज की समय-समय पर शिकायत होती रहती हैं, कुछ दिन पूर्व तो मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर अंकिता शर्मा द्वारा ही मेडिकल कॉलेज की भ्रष्ट लचर व्यवस्था पर सवाल उठाए उनका आरोप था कि यहां डॉक्टर एक सप्ताह 10 दिन में सिर्फ दो दिन ही आते हैं और इस बीच अटेंडेंस रजिस्टर तथा जरूरी कागजात सेफ में बंद कर रखे जाते हैं। जिसकी शिकार वह खुद हो गई। प्रतिदिन आने के बाद भी वह अपने हस्ताक्षर अटेंडेंस रजिस्टर पर नहीं कर सकी उन्होंने यह शिकायत मुख्य मंत्री व उप मुख्यमंत्री को ट्विट करके की थीऔर यह खबर अखबारों की भी सुर्खियों में रही। 

जिसके साथ ही मैडिकल कालेज कैम्पस की सफाई व्यवस्था व डाक्टरों द्वारा मरीजों का ठीक से उपचार न करने को लेकर भी किसान यूनियन स्वराज द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। अग्नि शमन यंत्र भी जांच के दौरान ठीक नहीं पाये गये। बीते 11 दिनों में मैडिकल कालेज के गेट पर दो महिलाओं के प्रशव हुये।

पूरे क्रम में डाक्टरों की ड्यूटी के दौरान मैडिकल कालेज में न रहने तथा समय से न बैठने तथा मरीजों से ठीक व्यवहार न करने की समस्या प्रमुख रही है।

You Might Also Like

टाटा सिजुआ 12 नंबर में करमा महोत्सव की धूम, मातृ शक्ति की सहभागिता से महका वातावरण
बिंद समाज विकास संघ द्वारा गैस सिलेंडर चूल्हा वितरित
बिहार: मुर्गी की हत्या पर महिला ने दर्ज कराई FIR, देवर सहित तीन पर आरोप
17 फरवरी 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,
धर्म परिवर्तन कराने वाले पांच को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मासूम को मारी गई थी गोली 19 जुलाई को ही दर्ज हो गया था अभियोग, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 
Next Article इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के 5000 स्कूलों के विलय पर लगाई रोक, 21 अगस्त तक यथास्थिति का आदेश,
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • MLFF तकनीक: नितिन गडकरी ने किया भारत की पहली बैरियर-रहित टोल प्रणाली का शुभारंभ
  • West Bengal Election: 2 मई को 15 बूथों पर होगा पुनर्मतदान, चुनाव आयोग ने लिया निर्णय
  • Vishwajit Sahay ने रक्षा मंत्रालय में ग्रहण किया रक्षा वित्त सचिव का पदभार, वित्तीय प्रबंधन को मिलेगी नई गति
  • Maharashtra स्थापना दिवस 2026: सीएम फडणवीस ने दी शुभकामनाएं, कहा— देश का ‘ग्रोथ इंजन’ है हमारा प्रगतिशील महाराष्ट्र
  • Delhi: मई के पहले दिन Delhi -NCR का बदला मिजाज, बारिश और आंधी का नया अलर्ट जारी

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up