By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: शौर्य चक्र विजेता आशुतोष यादव की पुण्यतिथि पर विधायक व डीएम रहे उपस्थित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > शौर्य चक्र विजेता आशुतोष यादव की पुण्यतिथि पर विधायक व डीएम रहे उपस्थित
उत्तर प्रदेशराज्य

शौर्य चक्र विजेता आशुतोष यादव की पुण्यतिथि पर विधायक व डीएम रहे उपस्थित

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 14, 2025 2:08 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में अमर शहीद शौर्य चक्र विजेता आशुतोष यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित करके नमन किया। साथ ही शहीद की माता जी, परिजनों, सेना के अधिकारीगणों को सम्मानित किया।इसके पश्चात विधायक तथा जिलाधिकारी ने उनके परिवार से वार्ता करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन से उन्हें जो भी मदद की आवश्यकता होगी, प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है। इस दौरान विधायक ने कहा कि जब एक नौजवान अपने देश के लिए शहीद होता है तो सभी देशवासियों की आखे नम हो जाती है। एक शहीद अपने परिवार की चिन्ता न करते हुए अपने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करता है।जिलाधिकारी ने कहा कि एक शहीद के त्याग और बलिदान से हम सब की आंखें नम हो जाती हैं। एक शहीद का बलिदान अन्य नौजवानों में देश प्रेम की भावना उत्पन्न करता है। जिला प्रशासन सदैव शहीद के परिवारजन के साथ है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, सीओ प्रतिमा वर्मा, कैप्टन अजीत पाण्डेय, नायब सूबेदार अनिल राय, नायक संदीप यादव, नायक पाटिल अशोक, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, बिग्रेडियर एस तिवारी, सूबेदार मेजर बलराम सिंह, लाल बहादुर यादव, केके सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, कैप्टन रामगुन मिश्र, लालजी यादव, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, संदीप पाठक, साहब लाल चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित, अब 3 अगस्त को होगी
देश का संविधान खतरे में
जौनपुर के गीतकार राजा रसिया एवं राकेश ने मचाया धमाल
विधायक की पहल पर 23 जून को बदलापुर बस स्टेशन पर संविदा चालकों की भर्ती कराई जाएगी
सरकारी आवासीय परिसर में अराजक तत्व ने जमकर मचाया उत्पातकिसी का दरवाजा पीटा तो किसी की तोड़ी खिड़की
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर महोत्सव की रणनीति हुई तैयार
Next Article सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त बना कर नेपियर घास उगाई जाए : जिलाधिकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up