By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अयोध्या में आयोजित रामराज्य प्रशासन में शामिल हुए देशभर के सभासद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > अयोध्या में आयोजित रामराज्य प्रशासन में शामिल हुए देशभर के सभासद
ताज़ा ख़बरें

अयोध्या में आयोजित रामराज्य प्रशासन में शामिल हुए देशभर के सभासद

Akhand Rashtra
Last updated: February 18, 2024 7:20 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

अयोध्या। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रामराज्य प्रशासन द्वारा समस्त भारत से आए हुए सभासदों द्वारा रामराज्य सभा का आयोजन दर्शन भवन, छोटी छावनी, अयोध्या में किया गया और रामलला के नव विग्रह का दर्शन एक साथ समस्त सदस्यों ने अयोध्या प्रभारी श्री रवि तिवारी जी के नेतृत्व में श्री रामजन्म भूमि मंदिर में किया। राजसभा का उद्घाटन सत्र में सभासदों ने प्रदेश और राष्ट्रीय सरकार के द्वारा मंदिर निर्माण और उद्घाटन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन के पश्चात शेष सत्रों का आयोजन रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़, विन्ध्यक्षेत्र में किया गया, रामराज्य सभा का आयोजन वसंत पंचमी १४ फरवरी से प्रारंभ होकर १७ फरवरी को समाप्त हुआ। सभा में विभिन्न सत्रों में रामराज्य के विषयों पर चर्चा परिचर्चा के पश्चात अखिल भारतीय प्रशासक की नियुक्ति का निर्णय लिया गया, साथ ही एक आर्थिक समिति के गठन का निर्णय लिया गया, जो रामराज्य कोष के समृद्धि के लिए जिम्मेदार होगी।
रामराज्य सभा का प्रारंभ हनुमान चालीसा के साथ हुई, इसके पश्चात रामराज्य कोष का पूजन हुआ और समापन राजा रामचन्द्र की स्तुति के साथ हुई। सभा का सञ्चालन विभिन्न सत्रों में मुख्य प्रशासक भाष्कर सिंह, सह प्रशासक,बागेश श्रीवास्तव, राजकोष अधिकारी श्रवण कुमार सिंह और प्रमोद मौर्य ने किया। इस अवसर पर दक्षिण, उत्तर और पश्चिम राज्य के प्रमुखों व अन्य प्रमुखों को प्रशासक के रूप में मान्य किया गया। अखिल भारतीय प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई है, नियुक्ति की प्रक्रिया रामनवमी में सम्पन्न की जाएगी। आगामी राजसभा का तेलंगाना में होना निश्चित किया गया है, जो की संभवतः वैसाख महीने में होगा।
इस सभा में तमिलनाडु प्रदेश प्रशासक मानिकन्दन, राजस्थान प्रदेश प्रशासक महावीर डांगी, तेलंगाना प्रदेश प्रशासक नरसिंग, उत्तर प्रदेश प्रशासक विकास सिंह और अन्य राज्यों यथा दिल्ली , आंध्रा, बिहार, असम, इत्यादि के सभासद भी उपस्थित रहे। सभा में वाई श्रीधर, रामराज्य के संरक्षक का पूर्ण समय उपस्थिति रही और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महाराष्ट्र के प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ अम्बरीष दूबे ने मुंबई से इस आयोजन का मार्गदर्शन और संयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

You Might Also Like

अंतर जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बनी सरायमीर की टीम
कैसे हो धान की रोपाई ,नहर सूखी पड़ी है सरकार |akhandrashtra
पूर्व वायु सैनिकों ने मनाया स्थापना दिवस
UP Politics: ‘मुस्लिमों को गुलाम समझते हैं अखिलेश यादव’, AIMIM के तीखे वार पर सपा का करारा पलटवार
कुछ मजबूर होकर…..!
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आयुष्मान भारत कार्ड एवं वोटिंग कार्ड शिविर का आयोजन
Next Article मागाठाणे विधानसभा के 100 आदिवासियों को मिला जन्म प्रमाण पत्र का तोहफा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • MLFF तकनीक: नितिन गडकरी ने किया भारत की पहली बैरियर-रहित टोल प्रणाली का शुभारंभ
  • West Bengal Election: 2 मई को 15 बूथों पर होगा पुनर्मतदान, चुनाव आयोग ने लिया निर्णय
  • Vishwajit Sahay ने रक्षा मंत्रालय में ग्रहण किया रक्षा वित्त सचिव का पदभार, वित्तीय प्रबंधन को मिलेगी नई गति
  • Maharashtra स्थापना दिवस 2026: सीएम फडणवीस ने दी शुभकामनाएं, कहा— देश का ‘ग्रोथ इंजन’ है हमारा प्रगतिशील महाराष्ट्र
  • Delhi: मई के पहले दिन Delhi -NCR का बदला मिजाज, बारिश और आंधी का नया अलर्ट जारी

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up