By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गोमती नदी में नहाने के समय फिसला किशोर का पैर, डूबने से हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > गोमती नदी में नहाने के समय फिसला किशोर का पैर, डूबने से हुई मौत
उत्तर प्रदेश

गोमती नदी में नहाने के समय फिसला किशोर का पैर, डूबने से हुई मौत

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 23, 2025 10:06 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

मौत की खबर से परिवार सहित गांव में दौड़ी शोक की लहर

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिहौली में शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे गोमती नदी में नहाने गये 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनव यादव उर्फ अत्तू पुत्र प्रमोद यादव के रूप में हुई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पब्लिक इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। 3 भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।

साथियों ने डूबते युवक को बचाने का किया प्रयास
अभिनव अपने 4 दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से युवक असंतुलित होकर गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। तत्पश्चात चीखते-चिल्लाते घर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन सहित आस—पास के लोग मौके पर पहुंच युवक को नदी से बाहर निकाले।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गये। वहीं मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लगभग एक घंटे के बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम कराने की बात को स्वीकार किया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

You Might Also Like

सरकार हमारी तो पुलिस भी हमारी, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा तनाव
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का 20 मई को जौनपुर में होगा आगमन
रिज़वी लर्नर्स फाउंडेशन डे के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ बाँटा अपनापन
पेंशन, आश्रित नियुक्ति और वेतनमान मामलों में लापरवाही पर जताया आक्रोश, कार्रवाई की चेतावनी
काशीराम शोषित समाज को राजनीति के प्रति प्रेरित करते दिखे
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पत्नी ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से हुई मौत
Next Article सोशल मीडिया में वायरल होने की चक्कर में ले ली दो बच्चों की जान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up