By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जहां होती सरस्वती की पूजा, वहां विद्यमान रहते श्री गणेश – आचार्य पवन त्रिपाठी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > जहां होती सरस्वती की पूजा, वहां विद्यमान रहते श्री गणेश – आचार्य पवन त्रिपाठी
महाराष्ट्रराज्य

जहां होती सरस्वती की पूजा, वहां विद्यमान रहते श्री गणेश – आचार्य पवन त्रिपाठी

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 5, 2025 3:24 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

मुंबई। वसंत पंचमी के अवसर पर सद्भाव सहयोग संस्था (नियो.) की तरफ से विजय पार्क मीरारोड में सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञान की देवी मां सरस्वती की जहां पूजा होती है वहां बुद्धि के देवता श्री गणेश भी स्वयं विद्यमान रहते हैं।आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि माँ सरस्वती और भगवान गणेश की कृपा से सनातन वैभव बढ़ रहा है। उन्होंने लगातार 8वें वर्ष माँ सरस्वती की पूजा का महोत्सव आयोजित करने के लिए सद्भाव सहयोग संस्था की प्रसंशा की। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि माँ सरस्वती के पूजन जैसे धार्मिक आयोजन से बच्चों और खासतौर से छात्र एवं छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। नई पीढ़ी को संस्कार मिलता है। भाजपा नेता एड. रवि व्यास ने भी कार्यक्रम की प्रसंशा की। सद्भाव-सहयोग संस्था की ओर से आयोजित इस भव्य महोत्सव में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और महाभंडारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोकगायक सुरेश शुक्ला की टीम के सोनू सिंह सुरीला और अंजलि पाठक ने भक्तिगीतों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। माँ सरस्वती पूजा महोत्सव में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष व हमारा महानगर के कार्यकारी संपादक आदित्य दुबे, दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक विजय सिंह कौशिक, दैनिक सामना के संपादक अनिल तिवारी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के महासचिव एवं दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक विजय सिंह कौशिक, नवभारत टाइम्स के सहायक संपादक राजकुमार सिंह, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र, उद्योगपति बलवंत सिंह, प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के सचिव रमाकांत सिंह, पूर्व नगरसेवक राजू भोईर, मदन सिंह व मनोज दुबे, भाजपा नेता नवीन सिंह, भरत मिश्र सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष एड. जी.सी. तिवारी, महासचिव, सुरेन्द्र मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजुभाई मिश्र, उपाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुबे मनोज सिंह, रत्नेश मिश्र, रमेश उपाध्याय, संजय अग्रवाल (सीए), उद्धव सोनी, सच्चिदानंद मिश्र, राकेश यादव, भगवान चौधरी, विनोद तिवारी, प्यारेलाल गुप्ता सहित प्रतिमा पांडेय, अंशु अग्रवाल और सुषमा मिश्रा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

You Might Also Like

मीरा रोड में 10 मार्च को देवदूत वानर सेना महासम्मेलन
बसवत की मनीषा आवास के लिए खा रही दर – दर की ठोकरें
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दहिसर में युवा सेना का शंखनाद
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान से संबंधों का आरोप
डॉ नीरज यादव उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन वर्ष 2024 से सम्मानित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राज्य पुरस्कृत शिक्षक अरविंद तिवारी की शानदार विदाई समारोह संपन्न
Next Article शायराना एक कारवाँ साहित्यिक पटल पर हुआ अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up