By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जोगता हरित उद्यान: बीते दिनों की यादों में ही सिमट गया, कोयला खनन ने निगला हरियाली और वन्य जीवन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > जोगता हरित उद्यान: बीते दिनों की यादों में ही सिमट गया, कोयला खनन ने निगला हरियाली और वन्य जीवन
देशराज्य

जोगता हरित उद्यान: बीते दिनों की यादों में ही सिमट गया, कोयला खनन ने निगला हरियाली और वन्य जीवन

Omkar Tripathi
Last updated: August 27, 2025 12:08 am
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
जोगता हरित उद्यान: बीते दिनों की यादों में ही सिमट गया, कोयला खनन ने निगला हरियाली और वन्य जीवन
SHARE

अपनी भाषा चुने।

 कृष्ण कुमार नोनिया (अखंड राष्ट्र)

कतरास (धनबाद) कभी लोगों के पिकनिक और वन्य जीवन का अद्भुत संगम माने जाने वाला जोगता हरित उद्यान आज केवल अतीत की यादों में ही सिमट कर रह गया है। बीसीसीएल के मोदीडीह कोलियरी के अंतर्गत आने वाला यह हरित उद्यान अब कोयला खनन के विस्तार की बलि चढ़ चुका है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जब लोग हरियाली और वन संरक्षण की बातें कर रहे हैं, तब जोगता हरित उद्यान का इतिहास करुण गाथा के रूप में सामने आता है। कभी हिरणों की कुलांचे, तालाब का ठंडा पानी और गुलाबों की महक से गुलजार रहने वाला यह पार्क अब खुले खदान और ओबी (ओवरबर्डन) के पहाड़ों में तब्दील हो गया है।

*आग से हरियाली तक की कहानी*

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

कहानी की शुरुआत तब हुई जब जोगता फायर प्रोजेक्ट एरिया के तत्कालीन परियोजना पदाधिकारी केके मल्होत्रा ने इस हरित उद्यान की नींव रखी। आग से झुलसे इलाके पर करोड़ों खर्च कर मिट्टी डालकर आग को काबू में किया गया और जमीन को समतल कर हरियाली का सपना बुना गया।

*वन्य जीवन और मनोरंजन का केंद्र*

समतल भूमि पर हजारों पौधे लगाकर न सिर्फ पार्क बनाया गया बल्कि हिरण उद्यान और गुलाब उद्यान भी विकसित किया गया। तालाब भी खुदवाया गया जहां मत्स्य पालन होता था। हिरण, खरगोश, सांप, बंदर और अन्य जीव-जंतु यहां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र थे। जनवरी के महीनों में यहां पिकनिक मनाने वालों का तांता लगा रहता था।

*2007-08 के बाद सब कुछ खत्म*

वर्ष 2007-08 के आते-आते कोयला खनन की गतिविधियां बढ़ गईं और पेड़ों की कटाई शुरू हो गई। वन्य जीवों का उचित रखरखाव भी प्रभावित हुआ और धीरे-धीरे उद्यान वीरान होता गया। अंतत: आउटसोर्सिंग कंपनियों के हाथों कोयला खनन की जिम्मेवारी सौंप दी गई और हरित उद्यान का नामोनिशान मिट गया।

*वर्तमान में सिर्फ खदान और ओबी का पहाड़*

आज वहां सिर्फ खुली खदान और ओबी का पहाड़ नजर आता है। विकास की दौड़ में पेड़-पौधे कट गए और उद्यान का अस्तित्व खत्म हो गया। सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि किसी ने यहां फिर से पौधारोपण या उद्यान विकसित करने की जरूरत नहीं समझी।

जोगता हरित उद्यान की यह कहानी हमें बताती है कि विकास की दौड़ में हरियाली और वन्य जीवन किस तरह कुर्बान हो जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर यह सवाल हम सभी के सामने है: क्या विकास की दौड़ में हम हरियाली और वन्य जीवन को हमेशा के लिए खो देंगे?

You Might Also Like

कोंढवा में ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश
मेघाश्रेय संस्था का 30 डेज वेट लास चैलेंज कार्यक्रम संपन्न 
सहयोग सेवा समिति का सराहनीय कार्य
लीना जैन ने लॉन्च की परफ्यूम की खुशबू जोड़ी गंगा और जोगी 
संजीव पाण्डेय की उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान 
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article दिल्ली विधानसभा में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन हेतु पहुचे मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डाॅ.अवधेश प्रताप सिंह दिल्ली विधानसभा में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन हेतु पहुचे मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डाॅ.अवधेश प्रताप सिंह
Next Article कतरास : अवैध कोयले का गढ़ बना शाखाटाड़, डीजीपी से की कार्रवाई की मांग कतरास : अवैध कोयले का गढ़ बना शाखाटाड़, डीजीपी से की कार्रवाई की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up