By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: दिन ब दिन बढ़ते साइबर अपराधो से रहें सावधान- प्रो. मनोज मिश्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > दिन ब दिन बढ़ते साइबर अपराधो से रहें सावधान- प्रो. मनोज मिश्र
उत्तर प्रदेशराज्य

दिन ब दिन बढ़ते साइबर अपराधो से रहें सावधान- प्रो. मनोज मिश्र

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 23, 2025 10:08 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

श्री विद्याधर तिवारी महिला पीजी कालेज में महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन

नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकासखंड के श्री विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय सुल्तानपुर दरियावगंज में शनिवार को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। विषय पर अपनी बात रखते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों से छात्राओं को घबराने की जरूरत नही है बल्कि खुद जागरूक बनकर उनके हौसले को पस्त करना है। साइबर अपराधी कितना भी होशियार हो यदि हम जागरूकता रखेंगे तो उनके मंसूबे कभी सफल नही होंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हमें अपनी निजता की सुरक्षा स्वयं करनी होगी। क्या सार्वजनिक करना है और क्या नही इसका बोध हमे रखना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया की हैकिंग, क्लोनिंग, फर्जी विज्ञापन, हनी ट्रैपिंग, साइबर बुलिंग आदि पर विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को साइबर से सुरक्षित रखने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने महिला सहायता सुविधा 1090 एवं वित्तीय धोखाधड़ी के समय केंद्र सरकार के हेल्प लाइन नंबर 1930 को सदा याद रखने की सलाह दी। व्याख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रश्न किए। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक विनोद तिवारी, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार यादव, प्रवक्ता ओमप्रकाश यादव, सुनील तिवारी सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रही। संचालन डॉ. जयेश मिश्र ने किया।

You Might Also Like

सांताक्रुज में कृपाशंकर सिंह ने किया मुफ्त चिकित्सा शिविर का उद्घाटन
एक वृक्ष माँ के नाम”के आधार पर स्कूल के बच्चों द्वारा रोपण किया गए सैकड़ों पौधे
मानव सेवार्थ फाऊंडेशन ट्रस्ट ने उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रवण डाबी का किया सम्मान
साहित्यकारों ने दी समाजसेवी छोटेलाल मिश्र को श्रद्धांजली
भाजपा सरकार के 11 वर्ष हुआ सम्पन्न, देश को मिली वैश्विक पहचान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सोशल मीडिया में वायरल होने की चक्कर में ले ली दो बच्चों की जान
Next Article सुखदेव काशीद की याद में बच्चों को शैक्षणिक वस्तुओं का वितरण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up