By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: दिल के साथ-साथ दिमाग में भी जलनी चाहिए राष्ट्रभक्ति की मशाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > दिल के साथ-साथ दिमाग में भी जलनी चाहिए राष्ट्रभक्ति की मशाल
महाराष्ट्र

दिल के साथ-साथ दिमाग में भी जलनी चाहिए राष्ट्रभक्ति की मशाल

Akhand Rashtra
Last updated: August 12, 2023 4:53 am
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

ज्ञान प्रकाश सिंह की सराहनीय राष्ट्र सेवा

मुंबई /जौनपुर। आम तौर पर दिल में देश के प्रति प्यार और समर्पण की भावना तो हर इंसान रखता है, परंतु देश भक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना दिमाग में भी होना आवश्यक है। देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम से जुड़ी हुई बहुत सी बातें हम नजरअंदाज करते हुए चलते हैं। जौनपुर के लोहिया पार्क में 111 फुट के स्तंभ में लगा राष्ट्रीय ध्वज काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हो गया था। शासन प्रशासन के साथ-साथ राजनीति से जुड़े लोगों और आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी बनती थी कि तत्काल यहां नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाए। मुंबई के उद्योगपति तथा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का ध्यान जैसे ही इस राष्ट्रीय ध्वज पर पड़ी, उन्होंने तत्काल इसे बदलने का निर्णय लिया। जनपद के शहीदों के परिजनों के साथ लोहिया पार्क पहुंचकर 60 फीट लंबा 40 फीट चौड़ा नए राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कराया। भारत के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अब नए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। ज्ञान प्रकाश सिंह के अनुसार – आकाश में लहराता हुआ तिरंगा देश की आन, बान और शान की अभिव्यक्ति करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करता है। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी डॉ सीमा सिंह, ध्वजारोहण करने आए शहीद राजेश सिंह के पिता राजेंद्र सिंह, शहीद जिलाजीत यादव की माता उर्मिला यादव एवं शहीद राकेश सिंह की पत्नी सरोज सिंह को उन्होंने सवाल माला तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों के साथ उन्होंने वृक्षारोपण किया और सभी लोगों को अपने घर के आसपास लगाने के लिए एक-एक पौधा भी दिया। राष्ट्र और पर्यावरण प्रेम का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहने वालों में पत्रकार डॉ मधुकर तिवारी, रामकृष्ण दुबे, बबलू, अंजना सिंह, उर्वशी सिंह, मेनका सिंह, जय सिंह ,शैलेंद्र सोनकर ,आलोक तिवारी, शरद पाठक, मुकेश सिंह ,सुनील यादव ,मयंक नारायण, अनुराग तिवारी, अरुण सिंह आदि का समावेश रहा।

You Might Also Like

कृपाशंकर की जीत से खुलेगा जौनपुर के विकास का नया दरवाजा –चित्रसेन सिंह
महापंडित राहुल सांकृत्यायन की धूमधाम से मनाई गई जयंती
अपना पूर्वांचल महासंघ की नासिक में बैठक
बीजेपी उत्तराखंड सेल की पश्चिम रेलवे मार्ग से विशेष ट्रेन चलाने की मांग
प्राचीन शिवमंदिर के पार्थिव शिवलिंग के महाभिषेक में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मोबाइल के ज़ूम पे…..!
Next Article मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने एसपी से लगायी गुहार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up