By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मोबाइल के ज़ूम पे…..!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > मोबाइल के ज़ूम पे…..!
ताज़ा ख़बरें

मोबाइल के ज़ूम पे…..!

Akhand Rashtra
Last updated: August 12, 2023 4:48 am
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
मोबाइल के ज़ूम पे.....!
SHARE

देख सखी री….!

Contents
***** ***** ********** ***** ********** ****** ********** ***** ********** ***** ********** ***** *****

फिर आया सावन झूम के…

सोच रही हूँ कजरी गाऊँ,

सखियों संग मैं रास रचाऊँ….

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

और झूला झूलूँ झूम के…

पर…परदेशी साजन बोले…

आओ पगली मोबाइल के जूम पे

***** ***** *****

सनकी साजन फिर-फिर कहता

चैट करेंगे,वी-सी होगी…और…

होगी नजरें अपनी चार…

अब तुम ही बताओ सखी री…

कैसे उसको मैं समझाऊँ…?

प्यार उधार रहेगा पगले…

जब ऐसे हम दोनों मिलेंगे,

मोबाइल के ज़ूम पे…!

***** ***** *****

फिर भी…सखी री..…!

मैं तो यह भी सोचूँ…

भले दूर है सावन में प्रियतम

पर खले ना मुझको यह दूरी…

जो मैं घुस-घुस कर देखूँ….!

मोबाइल में उसकी दुनिया पूरी…

मधुर मिलन हो ना पाए सखी…

पर…कम् हो जाती मन की दूरी…

और…बस इसी बहाने…

कुछ तो कम हो ही जाते हैं…

मन में भरे…गिले-शिकवे…!

भले ही मिलती हूँ मैं साजन से

छुप-छुपके..मोबाइल के ज़ूम पे…

***** ****** *****

जान रही हूँ मैं तो सखी री,

साजन की…हर इक मजबूरी…!

मैं तो यह भी जानू सखी री,

भूल नहीं सकता वह मुझको,

चाहे आये कहीं से वह घूम के….!

विवश करे देता है मुझको..

जब भी कुछ कहता अपने लब से

भूल ही जाती हूँ मैं सब कुछ..और

लुट जाती हूँ छलिया के करतब पे

सच में…जब वह मिलता मुझसे..

आकर मोबाइल के ज़ूम पे….!

***** ***** *****

यह तो बताओ सखी री…!

गरम हमारी हर इक सांसें हैं

कैसे समझेगा वह जूम पे…?

कैसे नजरे पहुँचेंगी उसकी,

दिल से उठते धूम पे….

ना जान सकेगा…वह कुछ भी…

क्या बीत रही है होती

उसकी इस पगली…सूम पे…!

जब वह मिलता है आकर….

मुझसे मोबाइल के जूम पे

***** ***** *****

मैं तो यह भी जानू सखी री…

नित नई ऊँचाई पाने को…!

वह करता मीटिंग ज़ूम पे…

तय माना…एक दिन लौटेगा वह..

सारे शिखरों को चूम के…पर…

कौन बताये यह…उस पगले को…

कभी न वापस लौटा है…!

समय और यौवन घूम के…

कौन बताये…यह सच उसको….

व्यर्थ ही उलझा है वह…

सावन में,मोबाइल के ज़ूम पे…!

***** ***** *****

मान लिया सखी री…!

यह सावन तो कटेगा मेरा,

मोबाइल के जूम पे….पर…!

तुम ही बताओ सब सखी-सहेली,

वह पल कैसा होगा….?

जब सावन में…हर दिन बीतेगा…

साजन का अपने रूम पे…

जान रही हूँ…मैं बस इतना….!

तब…खुद ही कहेगा वह पगला…

क्यों मिलते थे मोबाइल के ज़ूम पे

क्यों मिलते थे मोबाइल के जूम पे

रचनाकार….

जितेन्द्र कुमार दुबे

अपर पुलिस अधीक्षक

जनपद… कासगंज

You Might Also Like

अधिवक्ताओं के समर्थन में आये विधायक, सीएम को लिखा पत्र
वैश्विक मंच पर चमका सोनभद्र का लाल: रोमानिया में रवि सिंह ने जीता रजत पदक
बदलापुर विधानसभा से जातिवाद का जहर खत्म कर ही दम लूंगा –रमेश चंद्र मिश्र
भिखराजपुर पहुंचे डीसी-एसएसपी, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत
प्रधानमंत्री के कार्यों से प्रभावित मुस्लिम समाज बीजेपी में शामिल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आजमगढ़ का कुख्यात गैंगस्टर अरविंद कश्यप गिरफ्तार
Next Article दिल के साथ-साथ दिमाग में भी जलनी चाहिए राष्ट्रभक्ति की मशाल दिल के साथ-साथ दिमाग में भी जलनी चाहिए राष्ट्रभक्ति की मशाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up