By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
ताज़ा ख़बरें

वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड

Anam Fatima
Last updated: September 26, 2026 11:34 pm
Anam Fatima
57 seconds ago
Share
वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘यशोभूमि’ के संपादक श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हे आज का कर्मवीर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह श्री श्रीनारायण तिवारी को मीडिया (प्रिंट) कटेगरी में दिया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग और राजनीति जगत के दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। इस भव्य अवार्ड समारोह का आयोजन 27 सितम्बर को “द वास्तीन गोरेगाँव पूर्व,मुंबई” में किया जा रहा है। यह जानकारी आज का कर्मवीर अवार्ड सोशल् फाउंडेशन के निदेशक जेम्स डिसुजा ने दी है। आपको बतादें कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीनारायण तिवारी को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैँ। जिसमें गऊ भारती समारोह आदि भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित बदलापुर तहसील के जगजीवन पट्टी के मूल निवासी श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान मिलने पर कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है। अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने दैनिक यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को बधाई दी है। श्री तिवारी पिछले 41 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। श्रीनारायण तिवारी ने जौनपुर जिले के शाहगंज से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक ‘वादरायण’ से सन् 1984 से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। विभिन्न साप्ताहिकों व दैनिकों में काम करते हुए उन्हें सन् 1988 में मुंबई से प्रकाशित हुए राष्ट्रीय हिंदी दैनिक जनसत्ता में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में सेवा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, फिर सन् 2003 से “लोकमत समचार” में बतौर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं दी। लोकमत समाचार से जुड़ने के थोड़े ही दिन बाद उन्हें समूचे ‘लोकमत समूह’ के लिए विशेष संवाददाता के रूप में काम करने का सुअवसर मिल गया। उसके बाद हिंदी दैनिक ‘दबंग दुनिया’, हिंदी दैनिक ‘एब्सल्यूट इंडिया’, हिंदी दैनिक ‘पूर्ण विराम’, हिंदी दैनिक ‘जागरूक टाइम्स’ में स्थानीय संपादक, संपादक और कार्यकारी संपादक के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया। इन दिनों वह राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘यशोभूमि’ के संपादक हैं। श्री तिवारी को धारदार रिपोर्टिंग व खोजी पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्हें खोजी पत्रकारिता के लिए अब तक अनेक पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं। वह लगातार मंत्रालय व राजनीतिक क्षेत्र की रिपोर्टिंग करते रहे हैं, इसलिए उनकी धारदार रिपोर्टिंग की चर्चा आज भी मंत्रालय में होती रहती है। रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने और सतत १५ दिन तक उस मुद्दे को पकड़ कर रखने, फालोअप रिपोर्टिंग करके भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपियों पर अंजाम तक पहुंचाने तक साहस के साथ लिखते रहने के लिए उन्हें “गजानन आर्य साहसिक व खोजी पत्रकारिता पुरस्कार” से नवाजा गया था। इसके बाद महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग( एमपीएससी ) में व्याप्त भ्रष्टाचार को हिंदी दैनिक “लोकमत समाचार”, मराठी दैनिक “लोकमत” और अंग्रेजी दैनिक “लोकमत टाइम्स” एक साथ प्रकाशित करके भ्रष्टाचार पर नकेल कसा था। इसकी आलोअप स्टोरी तीनों भाषाओं लगातार १२ दिन छपी थी। जिसके चलते भ्रष्टाचार रुक गया था। बहुत सारे मगरमच्छों को सलाखों के पीछे जाने पर मजबूर होना पड़ा था। इस दौरान उन्हें पैसों का प्रलोभर, जान से मारने की धमकियां लगातार मिलती रहीं लेकिन वो टस से मस न हुए। तीनों भाषाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हथौड़ा चलाते रहे। इसके बाद उन्हें पुरस्कारों व सम्मानों की श्रृंखला शुरु हो गई थी। श्रीनारायण तिवारी आज देश के जाने माने चुनिंदा संपादकों में से एक हैं। उनकी धारदार व पैनी संपादकीय, उनके दमदार लेखों की आज पूरे मीडिया जगत में चर्चाएं होती रहती हैं। उनके नेतृत्व में दैनिक ‘यशोभूमि’ अखबार नित नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। यशोभूमि में ‘नया तेवर, नया कलेवर’ उनके नेतृत्व की ही देन है।

You Might Also Like

जौनपुर में कोशिश की काव्यगोष्ठी सम्पन्न
जमीन के लालच में भाई ने करवाई भाई की हत्या, कप्तान प्राची के कड़े रुख से कुछ घंटे में हुआ पर्दाफाश
Maharashtra: जिसने बनाया ऑटो चालक से मुख्यमंत्री, उसी लूटनाथ ने लूट लिया पार्टी, चुनाव चिन्ह और सांसद
मुंगरा बादशाहपुर में डॉ रामविलास वेदांती महाराज की कथा का भव्य आयोजन
*सुबह की बेला में…..!*
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
  • मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
  • आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
  • उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
  • विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up