By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मेघदूत साहित्यिक संस्था का तीसरा वार्षिकोत्सव मेघ मल्हार सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > मध्य प्रदेश > मेघदूत साहित्यिक संस्था का तीसरा वार्षिकोत्सव मेघ मल्हार सम्पन्न
मध्य प्रदेशराज्य

मेघदूत साहित्यिक संस्था का तीसरा वार्षिकोत्सव मेघ मल्हार सम्पन्न

Omkar Tripathi
Last updated: August 27, 2025 12:15 am
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
मेघदूत साहित्यिक संस्था का तीसरा वार्षिकोत्सव मेघ मल्हार सम्पन्न
SHARE

अपनी भाषा चुने।

इंदौर । मेघदूत साहित्यिक संस्था (पंजाब) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा वार्षिक उत्सव “मेघ मल्हार” शनिवार दिनांक 23 अगस्त 2025 को इंदौर प्रेस क्लब सभागार में साहित्यिक गरिमा और सांस्कृतिक रंगत के साथ आयोजित हुआ।जहां देशभर से आए साहित्यकारों ने कविता, छंद, ग़ज़ल और गीत की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संस्था के जनक रमेश चंद्र ‘विनोदी’ की अध्यक्षता एवं आयोजन प्रभारी गोपाल ‘जिगर’ के नेतृत्व में यह भव्य साहित्यिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर दो माह तक चली साहित्यिक प्रतियोगिता “काव्य सुरभि” के विजेताओं, प्रतिभागियों एवं आमंत्रित अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।देश के विभिन्न राज्यों पंजाब,महाराष्ट्र,राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू और बंगाल से आए रचनाकारों ने अपनी काव्य-प्रस्तुतियों से समा बाँध दिया।विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ से वरिष्ठ साहित्यकार अमरनाथ अग्रवाल,अरविंद तिवारी (अध्यक्ष-प्रेस क्लब, इंदौर),मुकेश तिवारी (अध्यक्ष-विचार प्रवाह साहित्य मंच),वरिष्ठ लेखिका श्रीमती सुषमा दुबे,डॉ. सोनाली सिंह नरगुंदे (प्रमुख-पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला, डी ए वी वी) तथा गीतकार ओम प्रकाश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सम्मिलित सदस्य अबरार अंसारी,महेश बिसौरिया, संजीव शुक्ल सचिन, कवि राजेश्वर वशिष्ठ, महेश शर्मा ‘शरमन’, एवं अमिता अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति ने प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया।प्रथम विजेता सुनीता कोगटा जागेटिया (भीलवाड़ा) को “काव्य कुमुद” उपाधि,दूसरे स्थान पर रमा प्रवीर वर्मा (नागपुर), वाटिका दल विजेता बने योगी रमेश कुमार योगी ‘ओजस्वी’ (राजस्थान) और श्रेष्ठ टिप्पणीकार रूपेंद्र गौर रहे।विजेता दल का ख़िताब काव्य कानन ने जीता और विजेता रूप में उद्यान दल प्रमुख वैशाली गोयल और उद्यान दल वाचस्पति राजीव मिश्रा रहे। उक्त कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन मेघदूत का तृतीय वार्षिक काव्य संग्रह-“काव्य सुरभि” “पर्याय”‌ लेखक अमरनाथ अग्रवाल एवं अन्य लोकार्पित कृतियां डॉ. करुणा अथैया, वैशाली गोयल, गोपाल ‘जिगर’ एवं शिखा बाहेती ‘अमृत’ की पुस्तक रही।कार्यक्रम का संचालन रीना धीमान ‘स्वर्ण’ और अबरार अंसारी ने किया। स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष रमेश चंद्र ‘विनोदी’ ,प्रतियोगिता विवरण गोपाल जिगर और महेश बिसौरिया ने आभार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर रीना धीमान ‘स्वर्ण’, गोपाल ‘जिगर’, योगी रमेश कुमार, एकता कोचर रेलन, डॉ. प्रिया शर्मा, अरुण कुमार, शोभित गुप्ता, प्रकाश कुमार, डॉ. करुणा अथैया, सुमेधा सिसौदिया, अभिनव आलोक, अरुणिमा दास, राम किशोर,नीरू गुप्ता उपस्थित थे।“मेघ मल्हार” न केवल एक साहित्यिक आयोजन था बल्कि यह भारत की विविधता को एक साझा रचनात्मक मंच पर एकत्र कर साहित्यिक एकता और सृजनशीलता का प्रतीक बना।आयोजन में महाराष्ट्र से नव निर्मित “भारतीय पॉपुलर पार्टी” द्वारा सहयोग प्रदान किया गया जिसके लिए संस्था ने विशेष आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

रोहनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता मारपीट के दो आरोपी हुए गिरफ्तार
जनपद जौनपुर में 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक मध्यस्थता अभियान का आयोजन
*वृद्ध की लाश पुलिस ने रोका, हत्या का आरोप,*
प्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को गोलीआरोपित तीन किशोरों को गिरफ्तार कर भेजा गया सुधार गृह
जौनपुर में पारिवारिक विवाद में दंपत्ति ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article पुण्यतिथि पर याद किए गए साहित्य वाचस्पति श्रीपाल क्षेम पुण्यतिथि पर याद किए गए साहित्य वाचस्पति श्रीपाल क्षेम
Next Article ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन का सांस्कृतिक कजरी महोत्सव संपन्न ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन का सांस्कृतिक कजरी महोत्सव संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • UP BJYM: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
  • जोगता थाना क्षेत्र में सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे के साथ मोहर्रम संपन्न
  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up