By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मोदी के रिटायरमेंट की तारीख नजदीक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामों को लेकर फंसा है पेच!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मोदी के रिटायरमेंट की तारीख नजदीक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामों को लेकर फंसा है पेच!
उत्तर प्रदेशराज्य

मोदी के रिटायरमेंट की तारीख नजदीक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामों को लेकर फंसा है पेच!

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 25, 2025 6:15 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

-बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की हुई तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में भाजपा अध्यक्ष को लेकर जिन नामों पर संघ की सहमति है उनपर भाजपा हाई कमान की मंजूरी नहीं बन पा रही, कई नाम फेहरिस्त में शामिल होते जा रहे l

-बैठक में पीएम मोदी के रिटायरमेंट की नजदीक आ रही तारीख पर भी हुई चर्चा, कि उनके बाद कौन? उपजा नया सवाल- क्या चाणक्य बन पाएंगे चंद्रगुप्त! अध्यक्ष और पीएम की दावेदारी को लेकर संघ-भाजपा में फ़िर घमासान जैसी स्थिति!

-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जिसकी नियुक्ति होगी वह निहसंदेह संघनिष्ठ होगाl जेपी नड्डा जैसा व्यक्ति तो अब कतई नहीं होगा, इस मामले में संघ को भाजपा दरकिनार नहीं कर सकती है, भाजपा का दर्जा संघ के अन्य अनुसांगिक संगठनों सरीखा है:स्वामी चिन्मयानंद l

बेंगलूरु/दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को लेकर हिंदू नव वर्ष में रामनवमी तक नये नाम की घोषणा करने की तारीख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निर्धारित कर दी थी लेकिन भाजपा हाई कमान अभी तक संघ द्वारा जिन दो नामों पर मंजूरी दी गई थी उस पर सहमत होने की बजाय वर्तमान अध्यक्ष जे पी नड्डा का एक्सटेंशन करने के साथ नये नामों को देकर फेहरिस्त बढ़ाता रहा है, इस कारण अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है l

संघ के सूत्र बताते हैं कि बेंगलूरु में पिछले हफ़्ते संघ की हुई तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में भाजपा अध्यक्ष के साथ पीएम मोदी के सम्मानजनक रिटायरमेंट 75 साल की तारीख 17 सितंबर 2025 पर भी चर्चा हुई l भाजपा में राजनेताओं के अवकाश ग्रहण की ये उम्र पीएम नरेंद्र मोदी ने संघ से सहमति लेकर निर्धारित की थी, अब वही तिथि आने में महज छह महीने रह गए हैं, उनके सम्मानजनक रिटायरमेंट के लिए तैयारी पर भी चर्चा हुई l

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सक्रिय राजनीति से 75 साल बाद अवकाश ग्रहण करने की निर्धारित अवधि के चलते ही लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा जैसे कद्दावर नेताओं को भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में बैठना पड़ा l इसी तरह 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान सुमित्रा महाजन को भी पीछे हटना पड़ा, हालांकि श्रीमती महाजन ने खुद हटकर अपनी सीट से पार्टी के निर्धारित प्रत्याशी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाईं थीं l

तहलका न्यूज नेटवर्क से हरिद्वार के परमार्थ आश्रम में हुई खास बातचीत में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने साफ़ तौर पर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अब जेपी नड्डा जैसा व्यक्ति नहीं होगा, जो बनेगा वह निश्चित तौर पर संघनिष्ठ होगा l भाजपा के जो भी नेता हों या कथित हाई कमान, कोई भी संघ को दरकिनार करके अध्यक्ष पद पर अपना फैसला नहीं थोप सकता है l संघ के दर्जनों अनुसांगिक संगठनों में भाजपा भी शुमार है l जिस तरह विभिन्न अनुसांगिक संगठन अपने क्षेत्रों में काम करते हैं उसी तरह भाजपा भी राजनीतिक क्षेत्र में काम करती है लेकिन इस पार्टी समेत सभी संगठनों को संघ की सहमति से ही बड़े पदों पर बैठाया जाता हैl संघ की ही सहमति पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री बने गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथl उसी तरह भाजपा के अगले अध्यक्ष या पीएम पद पर भी जो बैठेगा उसमें संघ की भूमिका अहम होगीl

भाजपा सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक पार्टी के कथित चाणक्य बीते एक साल से चंद्रगुप्त बनने की फिराक में हैं, यही कारण है कि 2014 से वह लगातार खुद को नम्बर दो की कुर्सी पर स्थापित किये हुए हैंl इसी कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर वह अपना स्पोक्समैन चाहते हैं जैसे कि जेपी नड्डा ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि भाजपा को अब किसी अन्य संगठन की जरूरत नहीं है, हम खुद सक्षम हैं l इस दावे की हवा उसी चुनाव में तब निकल गई जब संघ ने किनारा कर लिया और सीटें कम हो गईंl बाद में संघ और भाजपा के बीच जारी गतिरोध दूर हुआ लेकिन अध्यक्ष पद को लेकर पेच फंसा है l संघ आज भी दो नाम संजय जोशी और वसुंधरा राजे सिंधिया पर अडिग हैl इनमें एक नाम मोदी को और दूसरा शाह को खटक रहा है l अब राम नवमी के बाद नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर भाजपा के राजनीतिक गलियारे में मौसम के बढ़ते तापमान की तरह पारा बढ़ा नज़र आयेगा ।

You Might Also Like

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर नीला सोन्स ने दिया फ्रेंडशिप डे का उपहार
जौनपुर पीयू में प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन आवेदन 02 जुलाई तक
हृदयांगन के आंगन में काव्य रंगों की बरसात
साहित्यिक संस्था कोशिश की मासिक काव्यगोष्ठी सम्पन्न
आतंकी घटनाओं से निपटने का ठोस कदम उठाए सरकार: डा प्रमोद सिंह कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ए के शर्मा का बड़ा बयान – उत्तर प्रदेश था बीमारू राज्य, योगी ने “शून्य” से शिखर पर पहुंचाया
Next Article राष्ट्रीय काव्य परिषद द्वारा धार्मिक कार्यक्रम तथा कवि सम्मेलन संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up