By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: शिक्षिका व प्रधानाध्यापिका रागिनी ने जिले का किया नाम रोशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > शिक्षिका व प्रधानाध्यापिका रागिनी ने जिले का किया नाम रोशन
ताज़ा ख़बरें

शिक्षिका व प्रधानाध्यापिका रागिनी ने जिले का किया नाम रोशन

Akhand Rashtra
Last updated: August 5, 2023 2:01 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

जौनपुर। ‘भारत का शिराज’ कहे जाने वाले यमदग्निपुरम‍् जौनपुर में प्रतिभाओं की कमी कभी नहीं थी। यह जनपद इतिहास में शिक्षा के लिए देश में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। विदेशों से भी लोग यहां पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते थे। आज यहां के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना की प्रधानाध्यापिका रागिनी गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के अनुभवी शिक्षकों में जौनपुर की रागिनी ने भी अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करा लिया। बच्चों के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित 140 कविताओं के संग्रह ‘चहक’ में रागिनी की 4 कविताएं शामिल हैं। यह जनपद के सभी शिक्षकों के लिए गौरव की बात है।गौरतलब हो कि ‘चहक’ का सम्पादन राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका अरूना कुमारी राजपूत ‘राज’ द्वारा किया गया है। इस संबंध में रागिनी गुप्ता ने बताया कि उनकी 4 कविताएं ‘चहक’ में प्रकाशित होना उनके लिए गर्व का क्षण है। ये कविताएं निश्चित ही बच्चों के लिए लाभदायक होंगी। साथ ही शिक्षण कार्य में भी सभी शिक्षकों की मदद भी करेंगी।अभिनव प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका होने के नाते मैं अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी प्रोत्साहित और उनका उत्साह बढ़ाती रहती हूं। साथ ही बच्चों की शिक्षा में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए इसका भी पूरा ध्यान देती हूं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, साथी शिक्षकों के साथ ही शिक्षा अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है।

You Might Also Like

Bengal Election: “4 मई के बाद चुन-चुन कर होगा हिसाब”, कूचबिहार में PM मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला; संदेशखाली और घुसपैठ को बनाया मुद्दा
होर्मुज में नया रास्ता खुला! युद्ध के बीच जहाजों को मिला ‘सेफ पैसेज’, ईरान की घेराबंदी को मात देकर निकले भारतीय और विदेशी जहाज
श्री बजरंग इंटर कॉलेज को जनपदीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
स्थापना दिवस पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने लोगों से मांगा समर्थन
राम की नगरी में आयोजित सिने अवार्ड में छाया रहा “सिंह साहब द राइजिंग”
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article स्कूल में प्रवेश के लिए आधार अनिवार्य नहीं, उठे सवालों पर केंद्र सरकार ने दी सफाई
Next Article जौनपुर : ब्लाकों में लगेंगे ऑटोमेटिक रेनगेज स्टेशन व ऑटोमेटिक मौसम स्टेशन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • MLFF तकनीक: नितिन गडकरी ने किया भारत की पहली बैरियर-रहित टोल प्रणाली का शुभारंभ
  • West Bengal Election: 2 मई को 15 बूथों पर होगा पुनर्मतदान, चुनाव आयोग ने लिया निर्णय
  • Vishwajit Sahay ने रक्षा मंत्रालय में ग्रहण किया रक्षा वित्त सचिव का पदभार, वित्तीय प्रबंधन को मिलेगी नई गति
  • Maharashtra स्थापना दिवस 2026: सीएम फडणवीस ने दी शुभकामनाएं, कहा— देश का ‘ग्रोथ इंजन’ है हमारा प्रगतिशील महाराष्ट्र
  • Delhi: मई के पहले दिन Delhi -NCR का बदला मिजाज, बारिश और आंधी का नया अलर्ट जारी

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up