By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी में आयोजित हुआ नामांकन मेला एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी में आयोजित हुआ नामांकन मेला एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
उत्तर प्रदेशराज्य

कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी में आयोजित हुआ नामांकन मेला एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

Digital Desk - Lucknow
Last updated: April 8, 2025 3:52 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

जौनपुर।परिषदीय विद्यालयों में चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी मुफ्तीगंज में भव्य नामांकन मेला का आयोजन हुआ, मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि निवर्तमान प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।नवीन नामांकित बच्चों को माला पहनाकर उन्हें किताब, कॉपी, पेंसिल बॉक्स देकर उनका स्वागत किया गया, साथ ही विद्यालय के मेधावी बच्चों को कक्षावार पुरस्कृत किया गया, तथा कक्षा आठ की बच्ची अंशिका यादव को विद्यालय में सबसे अधिक अंक पाने पर नई साईकिल देकर पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालय के प्रति माननीय मुख्यमंत्री जी की विशेष रुचि रहती है, यही कारण है कि हमारी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर परिषदीय विद्यालय के चाहरदीवारी निर्माण को सुनिश्चित करते हुए उन्नीस बिंदु पर कायाकल्प से सभी विद्यालयों को संतृप्त किया गया है, आज भौतिक रूप से ही नहीं अपितु शैक्षणिक गुणवत्ता से भी परिषदीय विद्यालय कॉन्वेंट विद्यालयों से काफी आगे है और इसका एक बड़ा उदाहरण यह कम्पोजिट विद्यालय तारा है जिसका भौतिक परिवेश जिनता रमणीय है उतना है बेहतरीन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी यहां दी जाती है। यहां के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से प्रदेश स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी विद्यालय की बच्ची दीपिका विश्वकर्मा ने विगत दिनों माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जिस साहस व आत्मविश्वास के रश्मिरथी के तृतीय सर्ग का वाचन किया था उसकी प्रशंसा मुख्यमंत्री जी ने भी किया।विशिष्ट अतिथि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह ने क्षेत्र के अभिभावकों से आह्वान किया कि आप लोग अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं व नियमित बच्चों को विद्यालय भेजें जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो, आज परिषदीय विद्यालयों में योग्य गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षित शिक्षक हैं। प्रमुख ने विद्यालय में बच्चों के शुद्ध शीतल पेय के लिए वॉटर कूलर लगवाने की घोषणा भी की और कहा कि अप्रैल माह ही लग जाएगा।जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने मुख्य अतिथि के माध्यम से शासन से मांग किया कि बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर भीषण गर्मी धूप को देखते हुए समय परिवर्तन के साथ कोविड काल के पूर्व के विद्यालयी समय को पुनः लागू किया जाए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के लिए निःशुल्क किताब, बैग, ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर सहित मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बच्ची दिव्यांशी शुक्ला ने किया।इस अवसर पर ग्रामप्रधान जयप्रकाश सिंह, सतीश पाठक, शैलेंद्र सिंह, डॉ0 अनुज, संतोष सिंह बघेल, दशरथ राम,सचिन्द्रनाथ यादव, अनिल पांडेय, अवनीश सिंह, संदीप कुमार, अमित शर्मा, संतोष यादव, प्रियंका सिंह, मधु रानी, रीता देवी, सुनीता यादव, शीला देवी, रामसिंह राव, रामकृपाल यादव, सिद्धार्थ सिंह, अनिल सिंह, संजय यादव, आशीष सिंह, रविप्रताप राहुल, अनिल यादव, आलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, मनीष सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक एंव ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बच्चों की पुकार मां को वापस ला दो सरकार, ईरान युद्ध के बीच फंसी महिला, परिवार में चिंता
श्री एल आर तिवारी विधि महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस
सत्ता धन ज्ञान सुंदरता प्राप्त करने वाले लोग अक्सर अहंकारी हो जाते हैं: नितिन गडकरी
बरपुर निवाशी विनोद गौतम को मिला सी सुब्रमण्यम अवॉर्ड 
फिटनेस के नाम पर लूट: पैसा दिया तो वाहन फिट,नहीं दिया तो अनफिट
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सरकारी विद्यालय में स्मार्ट क्लास की सुविधा की हुई शुरुआत
Next Article स्वानंद बाबा आश्रम में श्रीराम नवमी महोत्सव सोल्लास संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up