सुलतानपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लोकप्रिय छात्र नेता रहे सुभाष चंद्र त्रिपाठी की स्मृति में पिछले कई वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। 23 जनवरी को एकनैनी स्टेडियम (हिदुआबाद ) में कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ हुआ। भाजपा नेता रितेश दुबे ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर करौंदी कला बीजेपी अध्यक्ष विक्की वर्मा,समाजसेवी गिरीश चंद्र त्रिपाठी, बाबा तिवारी, विपिन तिवारी, गोले तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार की घोषणा की गई है। विजेता टीम को 51 हजार रुपए, उपविजेता को 31 हजार रुपए, मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को 15 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। एडवोकेट राकेश त्रिपाठी तथा डॉ विवेक तिवारी संरक्षक के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
सुभाष चंद्र त्रिपाठी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद CJP के तीन नेता रिहा, दिल्ली में मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
- मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
- केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
