By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अमित साटम को जनता का खुला समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अमित साटम को जनता का खुला समर्थन
महाराष्ट्रराज्य

अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अमित साटम को जनता का खुला समर्थन

Adminakhandrashtra
Last updated: November 16, 2024 1:37 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अमित साटम को जनता का खुला समर्थन
SHARE

मुंबई। अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महायुति के उम्मीदवार, गार्डन किंग नाम से प्रसिद्ध अमित साटम जन-मन के नायक बन गए हैं। क्षेत्र में उनके किए गए कार्यों से स्थानीय जनता प्रसन्न है। प्रचार के दौरान वे जहां भी जा रहे हैं, लोग उनका स्वागत करके उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। जुहू की स्वच्छता का मामला हो, हॉकर्स प्लाजा बनाने की बात हो या मिलनसार सोसायटी के मूल मालिकों को उनके घर का ताबा देने की बात हो, अनेक प्रकार की औपचारिकताओं को पूरा करते हुए साटम ने जनता के कार्य को सदैव प्राथमिकता दी है। स्थानीय जनता उन्हें किसी ‘नायक’ से कम नहीं समझ रही।
ज्ञात हो कि अमित साटम के अथक प्रयासों के कारण अंधेरी का जुहू समुद्र तट स्वच्छ, सुंदर और सुशोभित किया गया है। इसके अलावा अंधेरी मार्केट के रिडेवलपमेंट प्रस्ताव हेतु अमित साटम ने महानगर पालिका को पत्र लिखा है। साटम ने फेरीवालों के लिए हॉकर्स प्लाजा बनाने और अंधेरी परिसर को ट्रैफिक तथा भीड़ से मुक्त करने हेतु प्रयास करना शुरू कर दिया है। फेरीवालों ने साटम के इस कार्य की सराहना की है।

अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अमित साटम को जनता का खुला समर्थन


क्षेत्र में गुंडों द्वारा जबरन काबिज कर लिए गए घरों को खाली करा कर, एसआरए और अदालती कार्रवाई करने के पश्चात उन घरों के मूल मालिकों को उनका घर सौंप दिया गया। जुहू गली में मिलनसार नामक एसआरए के 112 मूल मालिकों को उनके घर का ताबा दिलवाने के लिए अमित साटम ने एक लंबी लड़ाई लड़ी और घुसपैठियों को उसमें से निकाल कर असली मालिकों को घर का ताबा दिलवाया। इसी सोसायटी के आफताब खान ने बताया कि यह सब मानो ‘नायक’ फ़िल्म के एक दृश्य जैसा है, जिसमें दिखाया गया था कि अनिल कपूर घुसपैठियों को निकाल कर घर के असली मालिकों को उनका घर देते हैं। बता दें कि क्षेत्र के 8 हजार झोपड़ाधारकों को पक्के मकान दिलाने के लिए बायोमेट्रिक सर्वे का काम महज 4 महीनों में पूरा कर लिया गया है। अब इनके एनेक्सर-2 का काम जल्द पूरा होगा। गार्डन किंग के नाम से मशहूर अंधेरी-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महायुति उम्मीदवार अमित साटम को प्रचार के दौरान भारी जनसमर्थन मिल रहा है। साटम ने अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 69- नेहरू नगर में एक सभा की और स्थानीय निवासियों से संवाद किया। इसके अलावा हरी वाड़ी, दौलत नगर, वाल्मीकि नगर, धाकूशेठ पाड़ा, मनीष नगर सहित अन्य इलाकों में प्रचार के दौरान अमित साटम को जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।

जफराबाद रेलवे स्टेशन पानी के लिये तरसते है यात्री
साहित्य सागर मंच द्वारा सजी गीतकारों की सुरमई महफ़िल
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी समेत कप्तान ने सुनीं फरियाद
भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी निकाली गई दर्शनार्थ झांकी
सुमन सिंह याशी की पुस्तक अदांज-ए- जिंदगी का हुआ विमोचन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शिक्षक बनने पर सुरेश विश्वकर्मा का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान शिक्षक बनने पर सुरेश विश्वकर्मा का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
Next Article महाराष्ट्र की हिंदुत्ववादी जनता भाजपा महायुति सरकार के साथ – आचार्य पवन त्रिपाठी महाराष्ट्र की हिंदुत्ववादी जनता भाजपा महायुति सरकार के साथ – आचार्य पवन त्रिपाठी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up