मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध कवियत्री सुमन सिंह याशी कृत अदांज-ए-जिंदगी का आनलाइन विमोचन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त आयोजन की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने की।राही के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम श्रावस्तवी, राष्ट्रीय उपसचिव सीमा नयन,राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगेश बहुगुणा योगी तथा संस्था से संलग्न सैकड़ों साहित्यकारों की उपस्थिति में कवियत्री सुमन सिंह याशी के पुस्तक का लोकार्पण किया गया।कवियत्री सुमन गोवा जैसे शहर में रहकर समुद्र की वादियों का नजारा देख अपनी कल्पना को उक्त पुस्तक में बखूबी उकेरा है।सुमन जितनी सुंदर लेखिका हैं उतनी ही उत्कृष्ट शिक्षिका भी हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे राही ने उक्त पुस्तक की सराहना करते हुए सुमन को उत्कृष्ट लेखन हेतु सभी की तरफ से शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
सुमन सिंह याशी की पुस्तक अदांज-ए- जिंदगी का हुआ विमोचन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
