By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अखंड राजपुताना सेवासंघ के महाराष्ट्र एवं मुंबई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > अखंड राजपुताना सेवासंघ के महाराष्ट्र एवं मुंबई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
महाराष्ट्र

अखंड राजपुताना सेवासंघ के महाराष्ट्र एवं मुंबई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Akhand Rashtra
Last updated: March 31, 2024 12:41 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

मुंबई। अंधेरी पूर्व स्थित कुमुदा हॉल के प्रांगण में शनिवार, 30मार्च 2024 की शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर पी सिंह दुर्गवंश की अध्यक्षता में महाराष्ट्र एवं मुंबई में सभी प्रमुख पदाधिकारी गण बैठक में उपस्थिती दर्ज कराई और एकमत से बैठक में लिए गए निर्णय को स्वीकार करके जमीनी स्तर से कार्य करने के लिए शपथ ग्रहण किए।
बैठक में सर्वप्रथम महाराणा प्रताप जी को माल्यार्पण करने के उपरांत छत्तीसगढ़ की बिलासपुर महिला अध्यक्षा श्रीमती सुलेखा सिंह के आकस्मिक निधन , छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर विनोद सिंह की धर्मपत्नी के निधन, उत्तर पश्चिम जिलाध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश प्रताप सिंह के ज्येष्ठ भ्राता ठाकुर ओमप्रकाश सिंह के निधन, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं बिहार प्रदेश सहप्रभारी ठाकुर अनिल सिंह के सुपुत्र के निधन, समस्त भारत भर के परिवारों में दिवंगत हुए परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करने के साथ ही उनकी आत्मा को शांति प्राप्त है उसके लिए मौन रखा गया।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को राष्ट्रीय संगठन सचिव वीरांगना ज्योति प्रकाश सिंह ने मंच का संचालन किया और मुंबई प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रामविलास सिंह ने सभी का स्वागत किया और मंचासीन संरक्षक ठाकुर चित्रसेन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रामनवल सिंह, प्रदेश महिला अध्यक्षा वीरांगना कुमकुम देवेन्द्र ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर पी सिंह दुर्गवंश, राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव बलवंत सिंह, रमाकांत सिंह रहे की उपस्थिति में नवनियुक्त राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय सचिव (आर्थिक) महेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कमलेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार शाही ने पद और गोपनीयता का शपथ ग्रहण किए जिसके उपरांत समस्त उपस्थिति पदाधिकारियों ने हाथ उठाकर संगठन को मजबूत करने के लिए ईश्वर शपथ ग्रहण किए।


मिरारोड अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट बीके सिंह, ट्रेड हाउस अध्यक्ष के लिए राजपूत सिंह (राजकुमार सिंह) के नाम पर सहमति बनी और सार्वजनिक घोषणा किया गया। पूर्व वैज्ञानिक बीरबल सिंह, उद्योगपति दीपक गृहनाथ सिंह,कांग्रेस युवा नेता बल्ले सिंह,भाजपा युवा नेता पंकज सिंह, कांग्रेस युवा नेता मुन्ना सिंह, उद्योगपति संजय सिंह, वीरांगना प्रतिभा सिंह सहित बड़ी संख्या मे राजपूतों ने संगठन में प्रवेश किया । मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, उद्योगपति शैलेन्द्र सिंह मुन्ना,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मुंबई संरक्षक जयप्रकाश सिंह, अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, भाजपा नेता प्रहलाद सिंह ने शुभकामना देने के साथ ही संगठन के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा किए। मुंबई महासचिव मनीष सिंह के नेतृत्व में मुंबई उपाध्यक्ष सूर्यकांत सिंह,अजीत नंदलाल सिंह (भाजपा युवा नेता) संगठन महासचिव आनंद प्रकाश सिंह, सचिव अमित सिंह, बृजेश सिंह ने सभी आगंतुकों एवं संरक्षक चित्रसेन सिंह जन्मदिवस पर केक कटिंग के लिए यथोचित व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई । मिरा भाइंदर टीम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, महासचिव नितेश सिंह एवं प्रभारी प्रकाश सिंह ने किया और युवा अध्यक्ष राजेश सिंह सोमवंशी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अमित सिंह, ओमप्रकाश सिंह,विनय सिंह, इत्यादि ने उपस्थित रहकर अपनी बात रखी । थाणे अध्यक्ष ठाकुर मृत्युंजय शाही ने विश्वास दिलाया है कि थाणे में एक मजबूत टीम बहुत जल्द तैयार कर लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्षा ने महिला विभाग को मजबूत करने के लिए कटिबद्धता व्यक्त करते हुए विदर्भ में मजबूत टीम बनी है यह सभी समक्ष प्रेषित किया। कोंकण महिला अध्यक्षा संगीता सिंह राठौड़ ने लगातार किए जा रहे तीज कार्यक्रम को इस वर्ष मिरारोड महिला सशक्तिकरण के तहत मनाने का संकल्प लिया है। उत्तर मुंबई अध्यक्ष नरसिंह एन सिंह महासचिव शैलेन्द्र सिंह, सचिव पवन सिंह के साथ सहभागिता किए और अपने जिले में टीम बनाने पर कार्य चल रहा है यह सभी के संज्ञान में लाया। दक्षिण मुंबई युवा अध्यक्ष राहुल सिंह सहित नवयुवकों टीम जमीन पर युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष रामनवल सिंह ने विश्वास दिलाया है कि दो महीने में एमएमआरडीए रीजन में सभी पदाधिकारियों से बैठक करके संगठन को सुव्यवस्थित एवं संगठित करके उदाहरण प्रस्तुत करेंगे । जल्द ही प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक करेंगे। मुंबई अध्यक्ष रामविलास सिंह ने अपने कार्यों का उल्लेख करने के साथ ही भविष्य योजनाएं प्रेषित करते हुए आदर्श टीम बनाने का संकल्प लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मिडिया का गठन करेंगे यह विश्वास दिलाया है । भविष्य में सभी कार्य संगठन के प्लेटफार्म से करेंगे और उसका विवरण राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक भेजकर वार्षिक रिपोर्ट में सुनिश्चित करेंगे।
राष्ट्रीय संरक्षक चित्रसेन सिंह ने अपने संबोधन में संगठन के कार्य पर संतोष तो प्रकट किया परंतु और सक्रियता से कार्य करने का सलाह भी दिया । नया चांदी है पुराना सोना है का उदाहरण देते हुए सभी को साथ लेकर चलने का सुझाव दिया।‌ राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्य से अति प्रसन्न होकर कहां एक सामान्य व्यक्ति ने असमान्य तरह से परिश्रम करके देश की अग्रणी संस्था खड़ा कर दिया जो बहुत बड़ी उपलब्धि है । महिला की उपस्थिति को प्रोत्साहित करके और भी सहभागिता बढ़ाने पर जोर देते हुए खुद सहभागिता का विश्वास दिलाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्थानीय लोकसभा शिवसेना (UT) प्रत्याशी अमोल कीर्तिकर एवं नगरसेवक प्रमोद सावंत का परंपरा के तहत स्वागत एवं सम्मान किया । तीन घंटे चले मैराथन चर्चा में लाए गए सभी विषय को एक एक कर प्रतिउत्तर देते पदाधिकारियों को देश में राजपूत संगठन के शून्य की स्थिति का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किए और उत्कृष्ट प्रतिभाशाली युवा के साथ आदर्श संगठन खड़ा हो उसका संकल्प दिलाया।राजनीतिक दृष्टिकोण पर स्पष्ट राय रखते हुए पार्टी के स्थान पर व्यक्ति का चुनाव करने की बात रखी और बौधिक राजनीति करने के निर्णय पर मुहर लगाई। सेवा को सर्वोपरि रखते हुए संज्ञान लाए गए बिहार की बेटी के वैवाहिक जिम्मेदारी लेते संगठन के माध्यम फरीदाबाद में उसकी शादी का खर्च उठाने पर सहमति व्यक्त किया। अखंड राजपुताना सेवासंघ के बिजनेस फोरम पर 31 अगस्त को कटक मे होने वाले बिजनेस सम्मिट की जिम्मेदारी मुंबई टीम को सुपुर्द करते हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
आयोजक राष्ट्रीय सचिव (आर्थिक) महेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते भविष्य में अपनी सहभागिता का संकल्प दोहराया और राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

डॉ उमेश चंद्र शुक्ल की गजल संग्रह माटी की आवाज का लोकार्पण सम्पन्न
सुंदरकांड पाठ के साथ दीपावली स्नेह मिलन संपन्न
सीजीएसटी के सहायक आयुक्त आदित्य नारायण मिश्र सेवानिवृत
सुधीर कदम के आकस्मिक निधन से भायंदर में शोक की लहर
स्वानंद बाबा आश्रम में खेली गई फूलों की होली
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा को सिंगापुर में मिला अवार्ड
Next Article प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र यादव का सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up