भायंदर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। श्री एल आर तिवारी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, मीरा रोड में अब छात्र, कंप्यूटर इंजीनियरिंग और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में पीएचडी कर सकेंगे। राहुल एजुकेशन के चैयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के लिए पीएचडी रिसर्च सेंटर खोलने की मान्यता मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज को यह कामयाबी राहुल एजुकेशन के सीओओ उत्सव तिवारी की मेहनत और सोच के चलते संभव हुआ है। राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी के अनुसार राहुल एजुकेशन के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है। हमारे इंजीनियरिंग के छात्र अब अपने ही कॉलेज से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर सकेंगे। गौर मतलब हो कि राहुल एजुकेशन द्वारा इस समय पूरे देश में 60 से अधिक स्कूल और कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें केजी से लेकर पीजी तक, आर्किटेक्चर से लेकर लॉ तक, इंजीनियरिंग से लेकर पायलट तक पढ़ने वाले हजारों बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है।
श्री एल आर तिवारी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग को मिली पीएचडी की मान्यता

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
