By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
ताज़ा ख़बरें

भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Krishna Kumar Noniya
Last updated: September 9, 2026 12:13 am
Krishna Kumar Noniya
9 hours ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

धनबाद। कोयलांचल में मंगलवार की भोर एक परिवार के लिए ऐसी काली सुबह बन गई, जिसे शायद वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तभी सिजुआ के मोदीडीह 10 नंबर कॉलोनी स्थित भुइयां पट्टी में अचानक धरती कांप उठी। जोरदार चरचराहट के साथ जमीन धंसने लगी और देखते ही देखते लगभग 6 से 7 मकान मलबे में तब्दील हो गया।

Contents
एक आवाज ने पूरी बस्ती की नींद उड़ा दीमलबे के नीचे दबा बचपन, सड़क पर उतरा आक्रोशविधायक पहुंचे, अधिकारियों से की हस्तक्षेप की मांगसिर्फ एक मकान नहीं, कई घरों पर मंडरा रहा खतरासवाल छोड़ गया हादसा

मकान के अंदर सो रहा एक ही  परिवार के 10 वर्षीय विक्रम भुइयां मलबे के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने जान जोखिम में डालकर बचाव शुरू किया, लेकिन मासूम को नहीं बचाया जा सका। इस हादसे में उसकी मां चंदा देवी समेत परिवार के अन्य बच्चे भी घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में कतरास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक आवाज ने पूरी बस्ती की नींद उड़ा दी

बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद घर के भीतर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन भुइयां के अनुसार, वह पानी के लिए टुल्लू पंप लगाने जा रहा था, तभी मकान से चरचराहट की आवाज आने लगी। कुछ ही क्षणों में घर का हिस्सा धंस गया।

उस समय गुड्डू भुइयां चाय पीने सिजुआ मोड़ गया था, जबकि उसकी पत्नी चंदा देवी और बच्चे घर में सो रहे थे। अचानक मकान गिरने से पूरा परिवार मलबे में फंस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और अपनी जान की परवाह किए बिना मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

इस हादसे में विक्रम भुइयां (10) की मौत हो गई। चंदा देवी (42), आरती कुमारी (11), पूजा देवी (13) और वाला कुमार (3) घायल हुए हैं।

मलबे के नीचे दबा बचपन, सड़क पर उतरा आक्रोश

मासूम की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल बन गया। लोगों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन कर रहे लोग मृत बच्चे के परिवार को मुआवजा, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विधायक पहुंचे, अधिकारियों से की हस्तक्षेप की मांग

घटना की सूचना मिलने पर विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने सीएमडी, डीसी और एसपी समेत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास दिलाने की मांग की।

स्थानीय लोग 30 लाख रुपये मुआवजा और सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

सिर्फ एक मकान नहीं, कई घरों पर मंडरा रहा खतरा

घटना के बाद इलाके में भय और बढ़ गया है। बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से आसपास के प्रभावित 12 परिवारों की सूची तैयार किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार गुड्डू भुइयां के अलावा करण भुइयां, जर्नादन मल्लाह, केदार भुइयां और गोपी भुइयां के मकान भी पूरी तरह जमींदोज हो गए। वहीं बोगली भुइयां, केदार भुइयां और अर्जुन भुइयां के घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

सवाल छोड़ गया हादसा

सिजुआ की धंसी धरती ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली और कई परिवारों को बेघर होने के डर में डाल दिया। कोयला क्षेत्र में लगातार सामने आ रही भू-धंसान की घटनाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक लोग खोखली जमीन के ऊपर अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर रहेंगे?

एक बच्चे की मौत के बाद अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन की कार्रवाई पर है। प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, मुआवजा देने और भू-धंसान के वास्तविक कारणों की जांच की मांग जोर पकड़ रही है।

You Might Also Like

बिजली विभाग ने काटा प्राथमिक विद्यालय का कनेक्शन, पेयजल संकट से जूझे नौनिहाल
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रमेश दुबे का अखिल मिश्रा ने किया सम्मान
मुंगरा बादशाहपुर में 24-25 अगस्त को लगेगा विशाल विश्व बंधुत्व रक्तदान शिविर
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल की मां सुरजा देवी का निधन
प्रोफेसर मनोज मिश्र पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संकाय अध्यक्ष नामित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
Next Article कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
  • कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
  • भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
  • सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
  • जमुनिया हाई वाल पैच पहुंचे CISF डीआईजी, अवैध कोयला निकासी के रास्तों की ली जानकारी

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up