Mumbai। सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बुधवार 13 मई 2026 को विद्याविहार स्थिति अतिजा रेस्टोरेंट प्रांगण में मुंबई बोर्ड परीक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में उत्तीर्ण बच्चों सहित अभिभावकों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में समाज एवं परिवार का नाम रोशन करने वाले किशन प्रदीप कुमार शर्मा,शिखा प्रदीप कुमार शर्मा,आदर्श हरिकेश शर्मा, अनुष्का मनोज शर्मा को प्रोत्साहन देने हेतु सम्मानित किया गया और उनसे अपेक्षा की गई कि भविष्य में इसी तरह परिवार का नाम रोशन करते रहें।मनोज जगदीश शर्मा ने बच्चों के प्रोत्साहन हेतु पठन-पाठन संबंधित सामग्री उपहार स्वरूप उन्हें दिया।उक्त अवसर पर उपस्थित सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के लेखा- जोखा पदाधिकारी सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी का उनके 25 वें वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर उपस्थित सभी समाजसेवियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने दोनों दंपति का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।प्रदीप ने उपस्थित सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।उपस्थित समाजसेवियों एवं संस्था के पदाधिकारियों में सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी,युवा नेता एवं साप्ताहिक समाचार पत्र क़दम क़दम पर के प्रबंध संपादक अनिल कुमार शर्मा,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,संतोष निरंकार शर्मा,मनोज जगदीश शर्मा, लालमणि शर्मा,पंकज शर्मा, मिथिलेश शर्मा,चंदन शर्मा, अमन शर्मा,अंकित शर्मा,रेनु शर्मा,इंदु शर्मा,रंजना शर्मा,गुँजा शर्मा एवं रेखा शर्मा उपस्थित रहे।
