नवी मुंबई। अखिल भारतीय अग्निशिखा साहित्यिक मंच ने होली स्नेह सम्मेलन और काव्य सम्मेलन का आयोजन किया। इस काव्य सम्मेलन में करीब 16 कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के में राम राय और समारोह अध्यक्ष डॉक्टर कुंवर वीर सिंह मार्तंड उपस्थित थे तथा विशेष अतिथियों में पन्नालाल शर्मा, संतोष साहू, जनार्दन सिंह, शिवपूजन पांडे आदि ने मंच को गरिमा प्रदान किया। मंच की अध्यक्षा डॉ अलका पाण्डेय ने कहा कि होली खुशियों का त्यौहार है, यह प्यार का पैगाम लेकर आता है और सबके दिलों में नफरत हटाकर प्यार का रंग भर जाता है। कार्यक्रम का संचालन अलका पांडे ने किया और अंत में आभार भी व्यक्त किया। सरस्वती वंदना रवि शंकर कोलते ने की। कवियों में सुरेंद्र हरडे,अलका पाण्डेय,डॉ महताब अहमद आजाद, चंद्रिका व्यास , मीना त्रिपाठी, कुमकुम वेद सेन , सुरेंद्र प्रसाद गाई, रानी अग्रवाल, हीरा लाल कौशल, रविशंकर कोलते, सीमा त्रिवेदी आदि ने उत्तम रचनाओं का पाठ किया।

