मुंबई।उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से समाज विकास क्रांति पार्टी के हरिशंकर यादव को उत्तर भारतीय समाज का जोरदार समर्थन मिल रहा है। इस लोकसभा सीट पर कुल 21 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हरिशंकर यादव साफ सुथरी छवि और विनम्र चेहरा के रूप में लोगों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। खासकर उत्तर भारतीय समाज से उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। श्री यादव का कहना है कि उत्तर भारतीय समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। टिकट देने के नाम पर सभी बड़ी पार्टियां उत्तर भारतीयों से किनारा करती रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों का सम्मान और ताकत तभी बढ़ेगी जब उनके बीच का कोई व्यक्ति उनका विधायक या सांसद बने। हरिशंकर यादव उत्तर भारतीय समाज के हर मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से बिना किसी भेदभाव के समाज विकास क्रांति पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की है।
उत्तर भारतीय चेहरा के रूप में चुनाव लड़ रहे हरिशंकर यादव को मिल रहा जन समर्थन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
