By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुंबई में मनाई गई बाबू आरएन सिंह की 76वीं जयंती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मुंबई में मनाई गई बाबू आरएन सिंह की 76वीं जयंती
महाराष्ट्र

मुंबई में मनाई गई बाबू आरएन सिंह की 76वीं जयंती

Akhand Rashtra
Last updated: January 1, 2024 3:38 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
मुंबई में मनाई गई बाबू आरएन सिंह की 76वीं जयंती
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित

मुंबई। नए साल 2024 के पहले दिन बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन के बाबू सत्यनारायण सभागृह में उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा विधायक बाबू आरएन सिंह की 76वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर 11 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।  
कार्यक्रम की शुरुआत संघ कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित और बाबू आरएन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।  इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी ने कहा कि यहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के पास बाबू आरएन सिंह के बारे में अपनी-अपनी कहानियां हैं। बाबू आरएन सिंह हमारे लिए युगपुरुष हैं, जब भी उत्तर भारतीयों का इतिहास लिखा जाएगा, उसमें बाबू आरएन सिंह का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उनकी स्‍मृतियां हमेशा हमारे दिल में बसी रहेंगी। तिवारी ने कहा कि एक न एक दिन सभी को महाप्रयाण करना पड़ता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, उनके जाने के बाद भी उन्हें याद किया जाता है। हम आज भी भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध और विवेकानंद को याद करते हैं। इसी तरह  उत्तर समाज के लिए बाबू आरएन सिंह राम, कृष्ण, बुद्ध और विवेकानंद हैं।
उत्तर भारतीय संघ के पूर्व महामंत्री नंदलाल उपाध्याय ने कहा कि स्वर्गीय आरएन सिंह को फेरी वालों से लेकर बड़े-बड़े बिल्डर जानते हैं। आज उनका काम बोल रहा है। उत्तर भारतीय संघ को 90 के दशक में बांद्रा में जमीन मिली, 1996 में पत्र आया कि यदि जमीन पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो जमीन वापस ले ली जाएगी, तब बाबू आरएन सिंह आगे आए तो यहां निर्माण कार्य शुरू कराया। बाबू आरएन सिंह के बाद उनके बेटे संतोष आरएन सिंह संघ की गतिविधियों को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह ने बाबू आरएन सिंह से जुड़े कई प्रसंगों को याद करते हुए कहा कि वे बेहद सज्‍जन, देशभक्त थे। उनमें गरीबों के कल्याण की अकल्‍पनीय भावना थी। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि बाबू आरएन सिंह ने समाजसेवी की जो बुनियाद रखी थी, उसे संतोष आरएन सिंह बेहद अच्‍छे तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। इस दौरान लोक गायक सुरेश शुक्ला और देवी छेड़ा ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति की। शुक्ला और उनके सहयोगियों ने तकरीबन डेढ़ घंटे तक भजन पेश करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय संघ की कार्यकारिणी से जुड़े सभी सदस्य मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

You Might Also Like

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अजय शुक्ल का मनाया गया जन्मदिन
रबड़ उद्योग के लिए छात्रों को किया गया प्रेरित
श्री रामलीला महोत्सव समिति ने किया संतोष सिंह का सम्मान
फायर ब्रांड योगी की विशाल जनसभा ने बदल दी मीरा भायंदर की तस्वीर
BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कड़ाके की ठंड के बीच संतोष सिंह ने 1000 ग्रामीणों को बांटे कंबल कड़ाके की ठंड के बीच संतोष सिंह ने 1000 ग्रामीणों को बांटे कंबल
Next Article नव वर्ष पर धनिया मऊ बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने का संकल्प नव वर्ष पर धनिया मऊ बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने का संकल्प
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up