शहीद रामानंद व रघुराई को किया गया नमन
विवेक कुमार उपाध्याय (अखंड राष्ट्र)
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के अगरौरा गांव में शनिवार को शहीद रामानंद व रघुराई चौहान की याद में शहीद मेला का आयोजन किया गया। मेले में आये लोगो ने पुष्प अर्पित कर उनकी बीरगाथा के किस्से सुना उन्हें नमन किया। 23 अगस्त 1942 को अग्रेंजी शासन काल में योजनाबद्ध तरीके से गिरप्तार कर घर के समीप रामानंद व रघुराई को पेड़ से बाध कर गोली मार दी गयी थी। गांव वालों सहित परिजनों को चेतावनी के कारण तीन दिन बाद शव को उतार कर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी याद में गांव में बनाये गए शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान ने कहा कि इन शहीदों की बदौलत हम आज जिंदा है आने वाली पीढ़ी इन्ही शहीद स्तम्भ को देख अपने वीर सपूतों को याद कर सकेंगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आज क्षेत्र रामानन्द व रघुराई की वीर गाथा को सुन गर्वान्वित हो रहा है। ऐसे अमर शहीदों को याद रखना हम सब की जिम्मेदारी है। भाजपा नेता विवेक सिंह राजा ने कहा कि धनियामऊ पुल तोड़ने के दौरान शहीद जमीदार सिंह, रामानन्द, रघुराई, रामपदारथ जैसे योद्धाओं का वर्णन युवा पीढ़ी को सुनना होगा तभी हम उन्हें याद रख सकेंगे। मंच पर बैठे चौहान शिक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. रामसेवक चौहान, उदयराज चौहान, कांग्रेसी धर्मेन्द्र मिश्र, विपिन शर्मा, राकेश मिश्र, राजेन्द्र यादव, सतीश यादव के अलावा वीरेन्द्र चौहान, दीपक शर्मा, अनुराग सरोज, ईश्वरदीन चौहान, दीपक चौहान, महेन्द्र चौहान, शिवजीत सरोज आदि ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेनानी पुत्र अच्छेलाल चौहान व संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवराज पाण्डेय ने किया। शहीद स्थल पर आए लोगों के प्रति ग्राम प्रधान व कार्यक्रम आयोजक धनियामऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने आभार जताया।

