By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अधिवक्ता को मारने की हुई कोशिश, बदमाशों के विरोध में मड़ियाहूं में हुआ प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > अधिवक्ता को मारने की हुई कोशिश, बदमाशों के विरोध में मड़ियाहूं में हुआ प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशराज्य

अधिवक्ता को मारने की हुई कोशिश, बदमाशों के विरोध में मड़ियाहूं में हुआ प्रदर्शन

Adminakhandrashtra
Last updated: March 27, 2025 4:09 am
Adminakhandrashtra
12 months ago
Share
अधिवक्ता को मारने की हुई कोशिश, बदमाशों के विरोध में मड़ियाहूं में हुआ प्रदर्शन
SHARE

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में एक अधिवक्ता के घर में जान से मारने की नियत से ताला तोड़कर घुसे आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाश अधिवक्ता के नहीं मिलने पर घर के अंदर रखा दाल चावल का नुकसान कर फरार हो गये। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर मड़ियाहू कोतवाली में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं ने एक बार फिर पुलिस से शिकायत किया है।
बता दें कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी बृजलाल याद स्थानीय तहसील में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। बीते 24-25 अप्रैल की रात अधिवक्ता के भाई राजदेव यादव की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण नगर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराकर रात में अधिवक्ता एवं उनकी पत्नी मंजू देवी घर पर अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने रात में उनके घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने दरवाजे पर लगी स्ट्रीट लाइट को बुझा दिया जिसके बाद उनके मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए‌।
अधिवक्ता ने बदमाशों की मंशा भांपकर और अपने को अकेला पाकर पत्नी सहित कमरे के अंदर रहना ही भलाई समझा और वह बदमाशों के प्रति कोई प्रतिक्रिया नहीं किये। सशस्त्र बदमाशों ने जब अधिवक्ता को नहीं पाया तो चोरी का रूप देने के लिए उनके कई कमरों में घुसकर सामान को तितर—बितर कर दिया लेकिन कोई भी सामान उठाकर नहीं ले गये। पहले तो अधिवक्ता ने सोचा कि बदमाश चोरी की नीयत से घर में पहुंचे थे लेकिन जब दरवाजे पर और कमरों में लगा सीसीटीवी कैमरा को देखा तो अधिवक्ता के होश उड़ गए जितने बदमाश थे। सभी कुछ न कुछ हथियार एवं तमंचा अपने हाथों में लेकर लहरा रहे थे जिससे ससंशकित अधिवक्ता को विश्वास हो गया की अगर चोर होते तो चोरी कर सामानों को ले जाते, निश्चित है की उनको मारने के लिए किसी ने भेजा था।
अधिवक्ता तहसील बार अध्यक्ष सूर्यमणि यादव के साथ घटना के दूसरे दिन सुबह मड़ियाहूं कोतवाल इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह को लिखित देते हुए जानकारी दिया। बताया जाता है कि कोतवाल बीमारी का हवाला देते हुए दूसरे दिन घटना की जानकारी करने की बात कही। इसके बाद अधिवक्ता लौट गए। पुलिस द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं करने पर भयभीत अधिवक्ता ने बुधवार की सुबह घटना की जानकारी तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी एवं अधिवक्ताओं में दिया। घटना की जानकारी सुनते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।
अधिवक्ता बैठक कर एक दिन के न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लेते हुए नारेबाजी करते हुए एक बार फिर कोतवाली में पहुंच गये और लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किये। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने अधिवक्ताओं को बताया कि मेरी तबीयत खराब होने के कारण मैं घटनास्थल पर नहीं जा सका। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कहा कि आपकी तबीयत खराब थी तो कोई भी दरोगा घटना की तहकीकात कर सकता था लेकिन यहां पर पूरी तरह लापरवाही बरती गई है। अधिवक्ता के साथ कोई भी घटना हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी भी आपकी होगी। इसके बाद कोतवाल साहब ने कहा कि शान्ति समिति की बैठक के बाद मैं खुद जाकर देखूंगा।
पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने घटना की निंदा करते हुए बताया कि अगर इसी तरह पुलिस लापरवाह बनी रही तो निश्चित है कि बदमाश अधिवक्ता की हत्या कर देंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रेश यादव ने कहा कि अगर पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज करती तो अनिश्चितकाल के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया जायेगा।
पीड़ित अधिवक्ता बृजलाल यादव ने बताया कि घटना के पीछे कुछ समझ में नहीं आ रहा है लेकिन मेरा कुछ जमीनी विवाद काफी दिनों से चला रहा है। ऐसा आसन का है कि उन्हीं लोगों द्वारा भी यह घटना कार्य कराया जा सकता है। फिलहाल सीसीटीवी में बदमाशों की पहचान नहीं हो पा रही है लेकिन एक बात जरूर है कि उसे रात अगर हम कमरे से बाहर निकले होते तो मेरी निश्चित ही हत्या हो जाती। मुझे ही मारने के लिए बदमाश आए थे। शिकायत के बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उत्तर भारतीय नेता बिलगू यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा समाज
पुलिस लाइन में डीएम , एसपी की अध्यक्षता में हुआ वॉर टाइम मॉक ड्रिल
समाजसेवी काशीप्रसाद मुरारका ने किया शीतल जल केंद्र का उद्घाटन
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं डॉ मंजू लोढ़ा
भोर भ्रमण परिवार ने लल्लन तिवारी की उपस्थिति में मनाया दशहरा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article हल्दी कुमकुम के साथ महिलाओं ने खेली फूलों की होली हल्दी कुमकुम के साथ महिलाओं ने खेली फूलों की होली
Next Article गरीबों के प्रति समर्पित रही है सरकार गरीबों के प्रति समर्पित रही है सरकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up