भायंदर। भायंदर पूर्व के जेसल पार्क चौपाटी पर मॉर्निंग वॉक करने वाले प्रबुद्ध लोगों के संगठन भोर भ्रमण परिवार ने आज तड़के शिक्षासम्राट पंडित लल्लन तिवारी की प्रमुख उपस्थिति में राहुल बंगला परिसर में दशहरा मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फाफड़ा, जलेबी तथा अन्य व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया। पंडित लल्लन तिवारी ने कहा कि दशहरा, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हम सभी को धर्म की राह पर चलना चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर तिवारी, डॉ मुरलीधर पांडे, प्राध्यापक त्रिभुवन दुबे,वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन भारत सरकार के नोटरी एडवोकेट आरजे मिश्र ने किया। इस अवसर पर उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में प्रभाकर मिश्र, समाजसेवी अभयराज चौबे, लल्लू तिवारी, प्रेम जी आदि का समावेश रहा।
भोर भ्रमण परिवार ने लल्लन तिवारी की उपस्थिति में मनाया दशहरा

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
