By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अनाथ बच्चों को शिक्षित करने वाले विमल प्रताप सिंह का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > अनाथ बच्चों को शिक्षित करने वाले विमल प्रताप सिंह का सम्मान
ताज़ा ख़बरें

अनाथ बच्चों को शिक्षित करने वाले विमल प्रताप सिंह का सम्मान

Akhand Rashtra
Last updated: June 21, 2024 8:58 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

जौनपुर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन की तरफ से ग्रामीण अंचल में अनाथ और गरीब बच्चों को अपने ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा दिलाने का महत्वपूर्ण काम कर रहे समाजसेवी विमल प्रताप सिंह का सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। अपने गुरु परमहंस गोपाल जी के नाम पर परमहंस गोपाल फाउंडेशन ट्रस्ट संचालित करने वाले विमल सिंह मुंगरा बादशाहपुर के एक बड़े घराने से ताल्लुक रखते हैं। अध्यात्म के प्रति उनका गहरा लगाव है,यही कारण है कि वे लगातार प्राचीन संतों और महात्माओं की उपेक्षित पड़ी समाधि स्थलों के जीर्णोधार का कार्य करते रहे हैं। गरीब और लाचार लोगों का अंतिम संस्कार कराने के साथ-साथ वे उसका छोटे स्तर पर सनातन पद्धति से शुद्धक और त्रयोदशाह संस्कार भी कराते रहे हैं। समाज सेवा का नशा उनके सिर चढ़कर बोलता है। समाज को अंधविश्वास से मुक्त करने की दिशा में काम करने के साथ-साथ भविष्य में गरीबों के लिए फ्री एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की योजना है। अपने जीवन के बारे में पूछे जाने पर विमल प्रताप सिंह ने कहा – मैंने एक संपन्न समाजसेवी परिवार में जन्म पाया। समाजसेवा पैतृक संस्कार में ही मिला। जिसके चलते मैं लोगों का दुख देखकर बहुत जल्दी द्रवित हो जाता हूं। वैसे मैं मिजाज से सनातन पंथी गुरु भक्त संत सेवक हूं। गुरुदेव परमहंस रामगोपाल फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक व धार्मिक कार्यों को अपनी क्षमतानुसार करने की कोशिश करता रहता हूं। राम, रहीम और रविदास की समन्वित विचारधारा के साथ बिना किसी भेदभाव के समाज के सबसे निचले पायदान के लोगों के कल्याणार्थ जो भी संभव है कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मछली शहर के भिटौरा गांव में एक सिद्ध संत भिटौरा महाराज के आदेश पर मैंने वहां एक विद्यालय का निर्माण कराया और उसे इंटर मीडिएट तक की मान्यता दिलवाई। पूज्य महाराज मुझे विद्यालय का प्रबंधन सौंप रहे थे। लेकिन मैंने क्षमा मांगते हुए इनकार कर दिया। बावजूद मैं उस संस्था से लगातार जुड़ा हूं। शासन-सत्ता के सहयोग से वहां मैंने एक स्टेडियम का निर्माण कराया है। अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से आग्रह किया हूं कि उस अति पिछड़े क्षेत्र में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाय। क्योंकि वहां दूर-दूर तक ऐसी कोई सुविधा नहीं है कि लोग अपना इलाज करा सकें। उसी इलाके में एक नदी भी बहती है। जिसके चलते बाढ़ के समय आवागमन बाधित हो जाता है। नदी पर एक पुल के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग से लगातार पैरवी कर रहा हूं। मेरा यह जीवन राष्ट्र,समाज, सनातन और मानवता के लिए समर्पित है।मैं किसी के आंसू पोंछ संकू। इसमें मुझे सुख का अनुभव होता है। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं ताउम्र दिन- दुखियों व संतों की सेवा करता रहूं। यही मेरे जीवन का लक्ष्य है।

सीएम योगी ने चरखा चलाकर किया बापू को याद,कहा- लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है अहिंसा
शिक्षकों के आत्मसम्मान को पहुंचाई जा रही ठेस को बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन – अनिल यादव
पत्रकारिता जोखिम और चुनौतियों से भरा काम – मुन्ना त्रिपाठी
उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवा सम्मान से विभूषित होंगे बाबूलाल मेघराज दुधेडिया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शरीर और आत्मा के लिए योग तोहफा – कृपाशंकर सिंह
Next Article विश्व योगा दिवस पर मेघाश्रे का संदेश – योगा अपनाओ सर्वाइकल कैंसर भगाओ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up