जौनपुर। भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज जौनपुर के खुटहन थाना अंतर्गत दौलतपुर गांव में स्थापित राजीव गांधी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए युवा कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे ने कहा कि भारत में संचार क्रांति और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार की ताकत देने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी दूरदर्शी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे। राजनीति में वे गुलाब की तरह महकते रहे। देश के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया इंद्रमणि दुबे, विनोद कुमार, शर्मिला देवी, पंकज शर्मा ,निलेश कुमार, योगेंद्र दूबे, राजन पाठक समेत अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत के दूरदर्शी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी–इंद्रमणि दुबे

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
