जौनपुर | आज समय करीब 11.00 बजे दिशा वर्मा पुत्री प्रमोद वर्मा नि0 जमुनीबारी थाना चंदवक जौनपुर स्कूल से पढकर वापस अपने घर जा रही थी, जैसे ही बगेरवा नाला के पास पहुँची तो ट्रक संख्या यू0पी0 65 एचटी 4377 के चालक रामपलट यादव पुत्र रामसूरत यादव नि0 गोला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाकर धक्का मार दिया, जिससे मौके पर पर दिशा वर्मा उम्र करीब 14 वर्ष की मृयु हो गयी। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 219/2025 धारा 281/106(1) बीएनएस बनाम ट्रक चालक के खिलाफ पंजीकृत किया गया। ट्रक संख्या यू0पी0 65 एचटी 4377 के चालक रामपलट यादव पुत्र रामसूरत यादव उपरोक्त को गिरफ्तार कर, आवश्यक विधिक कार्यावाही की गई।वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, चन्दवक पुलिस टीम ने आरोपी ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ा
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
