By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर बरसे बेबीरानी मौर्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर बरसे बेबीरानी मौर्य
उत्तर प्रदेशराज्य

आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर बरसे बेबीरानी मौर्य

Omkar Tripathi
Last updated: June 26, 2025 12:07 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

प्रेस की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप थोप दी गई थी बिना उनकी अनुमति के कुछ नही छुपता था  : बेबीरानी मौर्य

 जौनपुर: 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने पेक्षागृह में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बेबीरानी मौर्य ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया। उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 को पूरे देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की निर्मम हत्या की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप थोप दी गई और लाखों निर्दोष लोगों को जेलों में डाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि 21 महीनों तक चले इस आपातकाल ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को झकझोर कर रख दिया कांग्रेस की सत्ता लोलुपता, दमनकारी नीतियों और तानाशाही मानसिकता ने देशहित से ऊपर एक परिवार और एक व्यक्ति के अहंकार को रखा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी युवाओं, पत्रकारों और जनआंदोलनों में भाग लेने वाले नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज़ को मैं नमन करता हूँ। 

उन्होंने आगे कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में आपातकाल लागू कर भारतीय लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि यह समय लोकतंत्र सेनानियों से सीख लेने का है कि किस प्रकार उन्होंने साहस और संकल्प से तानाशाही के विरुद्ध संघर्ष किया आपातकाल का विरोध सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की आत्मा को बचाने का संघर्ष था। जब 11 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय किया कि हर वर्ष 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा, तब यह सवाल उठे कि 50 साल पहले हुई किसी घटना पर बात करके आज क्या हासिल होगा?  उन्होंने कहा कि जब किसी अच्छी या बुरी राष्ट्रीय घटना के 50 साल पूरे होते हैं, तो सामाजिक जीवन में इसकी याद्दाश्त धुंधली हो जाती है और अगर आपातकाल जैसी लोकतंत्र की नींव हिलाने वाली घटना को लेकर समाज की याददाश्त धुंधली होती है तो यह किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए बहुत बड़ा खतरा होता है।  उन्होंने कहा कि मन के भाव दरअसल मानव प्रकृति के भाव हैं, जो कभी न कभी दोबारा उभर कर देश और समाज के सामने चुनौती बनकर आ सकते हैं, भारत लोकतंत्र की जननी है यहां तानाशाही को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होने आपातकाल को अन्यायकाल बताया और कहा कि आपातकाल परिस्थिति और मजबूरी की नहीं बल्कि तानाशाही मानसिकता और सत्ता की भूख की उपज होता है 25 जून सभी को याद दिलाता है कि कांग्रेस सत्ता के लिए किस हद तक जा सकती है। आपातकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस को घेरा और कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र की रक्षा का दावा करने वाले संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उठाई गई आवाजों को दबाने का कोई मौका नहीं छोड़ा भाजपा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र में एक काला अध्याय बताया है। युवाओं को पता होना चाहिए कि 1975 में देश में क्या हुआ था आज की पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कैसे उस दौर में लोकतंत्र खतरे में पड़ गया था। इस काले अध्याय को वे हम लोग गांव और हर घर तक ले जाएंगे, ताकि लोग जान सकें कि किस तरह एक पार्टी ने देश को अपनी सत्ता बचाने के लिए आपातकाल की आग में झोक दिया था।

श्री यमाई माता महिला सेवाभावी संस्था के कार्यालय का उद्घाटन
अभियान ने जारी किया उत्तर प्रदेश दिवस का प्रतीक चिन्ह
स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर व्यापारियों ने किया विरोध
बेंगलुरु: महिलाओं की गुप्त रिकॉर्डिंग करने वाला गिरफ्तार
विधायक संजय उपाध्याय का चित्रसेन सिंह ने किया सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर के सुईथा ब्लॉक में 27-28 जून तक बिजली आपूर्ति बाधित
Next Article 1 से अधिक सड़क दुर्घटना में दो अधेड़ हुए जख्मी 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up