नई दिल्ली | तिलक नगर चौराहे पर एक हैंडलूम शोरूम में रविवार को लगी भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देश पर लाटूश रोड और कर्नल गंज फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ आग पर काबू पा लिया, जिससे शोरूम को बड़ी धनहानि से बचाया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, फायर कर्मियों ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जिसने न केवल आग को नियंत्रित किया, बल्कि आसपास के क्षेत्र को भी सुरक्षित रखा।
तिलक नगर में भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
