By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सपने नहीं, हकीकत दिखाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – बाबूभाई भवानजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > सपने नहीं, हकीकत दिखाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – बाबूभाई भवानजी
महाराष्ट्र

सपने नहीं, हकीकत दिखाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – बाबूभाई भवानजी

Akhand Rashtra
Last updated: March 29, 2024 1:36 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
सपने नहीं, हकीकत दिखाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – बाबूभाई भवानजी
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुंबई महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि देश को विकसित राष्ट्र
बनाने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा को मजबूत
करते हुए केंद्र में मोदी जी की तीसरे कार्यकाल के
लिए वापस चुनना आवश्यक है। दादर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देश में कोई विकल्प नहीं है। पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की लहर चल रही है। नरेंद्र मोदी देश के युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो चुके हैं। जनता का विश्वास है कि नरेंद्र मोदी ही स्थाई एवं सशक्त सरकार बना सकते है। भवानजी ने कहा कि देश को युवा शक्ति पर गर्व है जो जोश और ऊर्जा से भरी है और जितने अधिक युवा चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे, देश के लिए परिणाम उतने ही बेहतर होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया है और वह लक्ष्य सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का निर्माण करना है। केवल मोदी जैसा महान नेता ही इस लक्ष्य को साकार करने में मदद कर सकता है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत जल्द ही एक विकसित देश बन जाएगा। भवानजी ने आगे कहा कि लोकसभा के चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत मिलेगी। भाजपा 400 पार का नारा सच साबित करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने जनकल्याण के कार्यों के रिकॉर्ड तोड़ कार्य कराए हैं जिससे आमजन को काफी अधिक राहत मिली है। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने आमजन को त्वरित राहत देने के लिए कई योजनाएं संचालित की है। भाजपा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब को गणेश मानकर प्राथमिकता देते हुए सेवा के भाव से कार्य कर रही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को राहत देने के लिए अलग.अलग जनकल्याण की योजनाएं संचालित करके राहत पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय जो कहा उसे पूरा करके दिखाया है। भाजपा की कथनी करनी में अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मात्र आमजन को गुमराह करने का कार्य किया है इसी कारण कांग्रेस पूरे देश में सिमटती जा रही है। कांग्रेस की कथनी करनी में भारी अंतर है। कांग्रेस ने सदैव स्वार्थ आधारित राजनीति की है जिसको आमजन ने पहचान लिया है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस व उसका इंडीं गठबंधन बुरी तरह से चारों खाने चित्त नजर आएगा। भवानजी ने कहा कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में लोकसभा सीट से भाजपा तथा सहयोगी दलों के प्रत्याशी भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करते हुए भाजपा महायुति के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजय दिलाने का आह्वान किया।

You Might Also Like

संचार क्रांति के जनक, अमर रहेंगे राजीव गांधी–रामचंद्र मिश्र
आकर्षण का केंद्र बनी नालासोपारा की रामलीला
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस का कृपाशंकर सिंह ने किया अभिनंदन
महाशिवरात्रि पर भायंदर के काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई की 241 वीं मासिक गोष्ठी सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वाशी में बीएनआई का सखी कार्यक्रम संपन्न वाशी में बीएनआई का सखी कार्यक्रम संपन्न
Next Article समरस फाउंडेशन ने किया पूर्व प्रशासकीय अधिकारी का सम्मान समरस फाउंडेशन ने किया पूर्व प्रशासकीय अधिकारी का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up