By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > धनबाद न्यूज़ > धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
धनबाद न्यूज़

धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Krishna Kumar Noniya
Last updated: July 22, 2026 3:47 pm
Krishna Kumar Noniya
4 days ago
Share
धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
SHARE

अपनी भाषा चुने।

डीएसई ने जारी किए सख्त निर्देश, राशन के रख-रखाव और उपयोग की पूरी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक पर

धनबाद। जिले के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत खाद्यान्न के उपयोग और भंडारण को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) शालिनी डुंगडुंग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए चावल, दाल, तेल सहित अन्य खाद्यान्न का उपयोग केवल विद्यालय में निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाएगा।

जारी निर्देशों के अनुसार विद्यालय परिसर से योजना के खाद्यान्न का किसी भी मात्रा में बाहर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि निरीक्षण के दौरान कोई रसोइया, सहायिका अथवा अन्य कर्मी खाद्यान्न को अनधिकृत रूप से बाहर ले जाते हुए पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डीएसई ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों तथा बीआरपी-सीआरपी को नियमित एवं औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के रसोईघर, खाद्यान्न भंडारण, स्टॉक रजिस्टर तथा वास्तविक उपलब्ध खाद्यान्न का मिलान किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को समय रहते रोका जा सके।
निर्देश में यह भी कहा गया है कि विद्यालय में उपलब्ध खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण एवं पारदर्शी उपयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक की होगी। यदि जांच में स्टॉक में कमी या सरकारी खाद्यान्न के गबन की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
विभाग ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित छात्रों की संख्या के अनुरूप ही भोजन बनाने के लिए खाद्यान्न निकाला जाए तथा दैनिक खपत और स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए।

छात्र संख्या के अनुसार खाद्यान्न का मानक

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

• कक्षा 1 से 5 तक के प्रत्येक छात्र के लिए 100 ग्राम खाद्यान्न।

• कक्षा 6 से 8 तक के प्रत्येक छात्र के लिए 150 ग्राम खाद्यान्न।


इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों को निर्धारित मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना है।

You Might Also Like

रामनवमी को लेकर धनबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने संभाली कमान
लोकप्रिय समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद, सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की
25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
रामनवमी को लेकर धनबाद प्रशासन का भरोसेमंद कदम: उपायुक्त–एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य फ्लैग मार्च
सिजुआ में चैती दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, आस्था और उत्साह से गूंजा नया श्याम बाजार
TAGGED:Dhanbad NewsJharkhand Newsझारखंडडीएसई धनबादधनबादपीएम पोषण योजनामध्याह्न भोजनमिड डे मीलराशनशालिनी डुंगडुंगशिक्षा विभागशिक्षा समाचारसरकारी स्कूलस्कूल निरीक्षणहेडमास्टर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Lucknow loot exposed सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up