सुलतानपुर । शहर के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने रविवार सुबह नवजीवन हॉस्पिटल से पयागीपुर मार्ग पर रोड लाइट लगाने की योजना का भूमि पूजन किया यह कार्य वार्ड नंबर 2 के सभासद अखिलेश मिश्रा की पहल पर शुरू हुआ हैं शुभारंभ के दौरान पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई जिसमें पालिका अध्यक्ष के साथ अन्य कई वार्डों के सभासद दिनेश चौरसिया, मनीष जायसवाल, सुधीर तिवारी, प्रवीण मिश्रा, अखिलेश मिश्रा गिरीश मिश्रा, देवानंद, आरिफ और विजय जायसवाल भी मौजूद रहे इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह और भाजपा नेत्री उपमा शर्मा ने फावड़े से खुदाई कर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर कुल 47 खंभों पर एलईडी लाइट लगाई जाएगी जिससे रात्रिकालीन समय में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी इस अवसर पर वार्ड नंबर 2 के पूर्व नगर मंत्री डॉक्टर संतोष सिंह, पूर्व सभासदअरुण कुमार, नगर उपाध्यक्ष लालेंद्र प्रताप सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक विनय सेन, श्रवण सिंह, कृष्णदेव मिश्रा और कृष्ण कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
नवजीवन हॉस्पिटल से पयागीपुर के बीच रोड लाइट योजना का शुभारंभ
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
