भायंदर। राजपुरोहित समाज एवं छत्तीस कौम की ओर से मीरा भायंदर महानगरपालिका के सभागृह नेता एवं नगरसेवक एडवोकेट रवि व्यास का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के जिला सचिव विक्रम राजपुरोहित,
सिलदर के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एडवोकेट रवि व्यास को रूस के चुनाव में भारत के पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनिधित्व करने, राजस्थान के कोटा नगर निगम चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने तथा कोटा नगर निगम में भाजपा के चेयरमैन बनने की उपलब्धि में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक बना। राजपुरोहित समाज एवं छत्तीस कौम के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली ऐसी उपलब्धियां सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश भी दिया गया।
अंत में आयोजकों ने एडवोकेट रवि व्यास के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की।


