मुंबई । क्राइस्ट अकादमी स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, कोपरखैरने में 14 सितंबर 2023 को हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक फादर जैसन वडक्केथला, प्रधानाचार्य फादर जिंटो पॉल के साथ मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एड. राजीव मिश्र उपस्थित थे। इस अवसर पर राजीव मिश्र ने अपने उद्बोधन में हिन्दी भाषा की महत्ता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ नौटियाल के अनुसार हिन्दी विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बन गयी है। समारोह में बच्चों के द्वारा हिन्दी भाषा पर केंद्रित नाटक और नृत्य ने उपस्थित बच्चों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के समन्वयक क्रिस्टी, शीजा, डिंपल, भानूदास, कविता, कैसेंड्रा एवं वेदा तथा डॉ पूजा हेमकुमार अलापुरिया (हिंदी विभागाध्यक्ष), हिंदी शिक्षिका दीपाली गुंड, विद्या होवाल, कांचन जैसवाल, राजकुमारी अहूजा, स्वाति पवार , रीना सालवी (विभागाध्यक्ष ICSC) जया कांबले, छाया और अंजली की उपस्थिति उल्लेखनीय है।
क्राइस्ट अकादमी स्कूल में हिन्दी दिवस समारोह संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
