भायंदर। मीरा भायंदर में उत्तर भारतीय बड़ा चेहरा कहे जाने वाले एड.राजकुमार मिश्र,आज कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। लंबे अरसे तक कांग्रेस में रहे श्री मिश्र महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेंबर के साथ मीडिया पैनलिस्ट भी रहे। चुनाव के ठीक पहले उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस प्रत्याशी मुजफ्फर हुसैन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हुसैन को पूरा विश्वास था कि राजकुमार मिश्र के साथ होने से उन्हें उत्तर भारतीय समाज के एक बड़े भाग का वोट मिलेगा, परंतु मिश्रा का भाजपा में शामिल होना उनके लिए जोर का झटका माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ गीता जैन के पुनः निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े होने से मुश्किल में दिखाई दे रहे भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मेहता को मजबूत समर्थन मिल गया है। इस बारे में पूछे जाने पर राजकुमार मिश्र ने कहा कि वे मीरा भयंदर की दोनों सीटों पर महायुति की शानदार जीत के लिए समर्पित भावना के साथ काम करेंगे।
उत्तर भारतीय समाज का बड़ा चेहरा एड. राजकुमार मिश्र भाजपा में शामिल

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
- मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
- केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
- सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम: “अघोषित इमरजेंसी” में हिरासत वाले रविवार तक नहीं छोड़े गए तो फिर अनशन
