, उत्तर भारतीय समाज के गौरव कहे जाने वाले, उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे 96 वर्षीय मिठाई लाल सिंह का निधन हो गया है। वे वर्षों से समाजहित के विविध कार्यों में योगदान दे रहे थे। उनके निधन से समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।दि प्रताप कोआपरेटिव बैंक के संस्थापक, महाराणा प्रताप सेवा मंडल के अध्यक्ष, दयानंद वेदिक विद्यालय एंड जूनियर कॉलेज मुलुंड ,माटुंगा और चारकोप के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यों और व्यक्तित्व से संस्था आज शीर्ष स्थान पर है। अदम्य इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच रखने वाले मिठाईलाल सिंह ने हमेशा उत्तर भारतीय समाज को संगठित और मजबूत करने का काम किया। सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखने वाले मिठाईलाल सिंह, गांधीवादी परंपरा के रूप में देखे जाते थे। संघर्षों से उन्होंने कभी हार नहीं मानी ।
उत्तर भारतीय समाज के गौरव रहे मिठाई लाल सिंह का निधन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
